Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती पर किया सूर्यनमस्कार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा उत्सव के रूप में मनाया ओर सामुहिक सूर्यनमस्कार किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्डवा जिला सयोंजक शुभम पटेल उपस्थित रहे जिला सयोंजक श्री पटेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ‘जिस शिक्षा से हम अपना जीवन निर्माण कर सके, मनुष्य बन सके, चरित्र गठन कर सके और विचारो का सामंजस्य कर सके वही वास्तव में शिक्षा कहलाने योग्य है’। मानव निर्माण को शिक्षा का मूल उद्देश्य मानने वाले स्वामी विवेकानंद का शैक्षिक दर्शन परम्परागत और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का अद्भुत समन्वय है। स्वामी विवेकानंद का शैक्षिक दर्शन आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। हमें उनके विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है योग और सूर्यनमस्कार करने से रोक प्रतिरोधक क्षमता बडती है जिससे कोरोना से लड़ने की शक्ति मिलती हैं ओर हमे प्रत्येक दिन योग और सूर्यनमस्कार करना चाहिए सूर्यनमस्कार गुरुकुल फिटनेस पॉइंट के संचालक श्री प्रदीप पटेल के द्वारा करवाया गया इसके ततपश्चात योगगुरु श्री प्रदीप पटेल को  पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ओर जिले के अग्रणी महाविद्यालय एस. एन. कॉलेज में  अभाविप एस. एन. कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया और मास्क वितरित किए गए  कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री हर्ष वर्मा द्वारा किया गया एवं आभार अजय बंजारे द्वारा माना गया कार्यक्रम में सौरभ बकोरिया, श्रद्धा भमोरे,काली गोलकर, लवेश काले,नमन कातोरे,विलास आव्हाड, सौरभ माहेश्वरी,सूरज चौहान,अक्षय पगारे,कुंदन राजपूत,शनि करोले,हर्ष पगारे,विशाल सूर्यवंशी, रोहित मालवीया,तन्मय उपासे,दिव्याम,दीपशिखा बिवाल, भूमिका वर्मा,विनीता पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेख आसिफ खंडवा