अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती पर कि संगोष्ठी–

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर इकाई की एस. एन.महाविद्यालय इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा उत्सव के रूप में मनाया गया युवा उत्सव के तहत आज एस. एन. कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी के विचारो पर संगोष्ठी की गई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती ओर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्डवा नगर मंत्री हर्ष वर्मा उपस्थित रहे श्री वर्मा ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी को कोलकाता में हुआ था। विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वैसे तो उनका पूरा जीवन ही युवाओं के लिए प्रेरणा है। एक 25 साल का नौजवान सांसारिक मोह माया छोड़ आध्यात्म और हिंदुत्व के प्रचार प्रसार में जुट गया स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ना केवल युवा नेतृत्व को लेकर आगे बढ़ना है बल्कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना भी है क्यूंकि व्यक्ति से व्यक्तित्व निर्माण, व्यक्तिव से समाज का निर्माण, ओर समाज से सम्पूर्ण राष्ट्र का निर्माण ओर राष्ट्र से राष्ट्र का पुर्ननिर्माण किया जा सकता हैं स्वामी जी देश की युवा शक्ति का आवाहन करते हुए कहते है उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय कार्यक्रम का संचालन एस. एन. उपाध्यक्ष दीपसिखा बिवाल द्वारा किया गया और कार्यक्रम में आभार एस. एन. कॉलेज मंत्री कुंदन राजपूत द्वारा माना गया इस दौरान विशाल सूर्यवंशी, उन्मय ऊपासे,दिवांश जैन, सतीश सोंनी,सौरभ माहेश्वरी, नमन कातोरे,विलाश आव्हाड, आदि कार्यकर्ता सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
शेख आसिफ खंडवा

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
गीता” अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान “गीता” में है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लखनऊ, ‘जीओ गीता परिवार’ के तत्वावधान में आगामी 23 नवंबर को राजधानी लखनऊ में ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा