Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नशे में ससुर रिश्ता भूला, शराब पीकर बहू से करने लगा अश्लील हरकतें; जानें फिर क्या हुआ
शराबी ससुर का बहू पर मन डाेल गया। इसके बाद वह नशे की हालत में ही उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला की शिकायत के बाद लगभग दो साल से ज्यादा लंबी जांच के बाद थाना सलेम टाबरी ने एफआइआर दर्ज की है।। कहते हैं कि शराब जिंदगी खराब कर देती है, यह बात काफी हद तक सच भी है। नशे में व्यक्ति काे अपने पराए का भेद नहीं रहता। कई बार वह ऐसी हरकतें कर जाता है, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शराबी कई बार रिश्ते नाते भी भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में सामने आया है। यहां एक शराबी ससुर का बहू पर मन डाेल गया। पुलिस को दिए बयानों में महिला का कहना है कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसका ससुर और सास उसे दहेज में कार और कैश लाने के लिए तंग करने लगे।

मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित करने का आराेप

अप्रैल 2019 में उसका ससुर शराब के नशे में आया और उससे अश्लील हरकतें की ताे उसे भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। जब उसने अपनी सास को बताया तो उसकी सास ने उसे बालों से पकड़कर घसीटा और उससे मारपीट की। ससुरालियाें ने महिला काे मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित भी किया।

दाे साल की जांच के बाद केस दर्ज

महिला की शिकायत के बाद लगभग दो साल से ज्यादा लंबी जांच के बाद थाना सलेम टाबरी ने एफआइआर दर्ज की है। यह केस हजूरी बाग कालोनी निवासी परमजीत कौर और लक्खा सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसके सास-ससुर उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। गाैरतलब है कि कुछ महीने पहले जालंधर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक बहू ने ससुर पर छेड़छाड़ का आराेप लगाया था। इसके चलते मामला काफी सुर्खियाें में रहा।