Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोबाईल लूट में कोतवाली पुलिस टीम ने किये 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार मोबाईल बरामद व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल भी जप्त करने में मिली सफलता

मोबाईल लूट में कोतवाली पुलिस टीम ने किये 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार मोबाईल बरामद व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल भी जप्त करने में मिली सफलता

दिनांक 10/01/2022 को फरियादी अनस पिता मोहम्मद शहजाद खॉन उम्र 21 साल निवासी पारायण चौक राजगढ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं रात करीब 21.20 बजे घर से दुकान पर जा रहा था कि एक मोटर साईकल पर तीन व्यक्ति आये जिसमें से एक ने मेरा मोबाईल रेडमी नोट— 10 कीमती 16000 रूपये लूट लिया और तीनों भाग गये एवं जिनका पीछा करके एक व्यक्ति वीरम तंवर निवासी ग्राम पीपल्या को पकड कर साथ लेकर आये । रिपोर्ट पर अप.क्र. 22/22 धारा 392 भादवि कायम किया व दिनांक 11/01/22 को आरोपी 1. बीरम तंवर उम्र 27 साल नि0 ग्राम पीपल्या राजगढ़, को गिरफतार किया जाकर मेमोरेण्डम धारा 27 साक्ष्य अधि. के आधार पर हिन्दूसिंह तंवर व बंटी तंवर को आरोपी बनाया गया । उक्त आरोपीगणों की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ के द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया उक्ता फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु राजगढ़ पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की गई। श्री मनकामना प्रसाद अति.पुलिस अधीक्षक राजगढ एवं सुश्री सनम बी खॉन एस.डी.ओ.पी. महोदय राजगढ के निर्देशन में थाना प्रभारी राजगढ उमेश यादव, उप निरी संतोषसिंह, उप निरीक्षक अनिल राहोरिया, सउनि समीर खॉन, प्र.आर. कार्य 539 शादाब खॉन, प्र.आर. 565 अशोक यादव की टीम गठित गई । मुखबिर सूचना पर दिनांक 12.01.22 को आरोपी हिन्दूसिंह तंवर उम्र 19 साल नि0 ग्राम टिटोडी को गिरफतार किया जाकर लूटा गया मोबाईल जप्त किया गया एवं दिनांक 14.01.22 को आरोपी बंटी तंवर उम्र 21 साल नि0 ग्राम टिटोडी को गिर. किया जाकर घटना मेें प्रयुक्त मोटर साईकल जप्त की जाकर आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है । उक्त आरोपी को गिर. करने में व लूट गया मोबाईल जप्त करने में थाना प्रभारी राजगढ उमेश यादव, उप निरीक्षक संतोषसिंह, उप निरीक्षक अनिल राहोरिया, सउनि समीर खॉन, प्र.आर. कार्य 539 शादाब खॉन, प्र.आर. 565 अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही!!

स्टेट हेड एम.पी. अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!