Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय तिवारी की रिपोर्ट

भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं भाजयुमो के कार्यकर्ता : दिलीप पाण्डे

भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

उमरिया
फ़ोटो क्रम 1, 2
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की भाजपा जिला कार्यालय( विनायक टाउन )में परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम मां भारती एवं पार्टी निवदाताओं की की पूजा अर्चना की गई बैठक में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक विषयों पर जिले के यशस्वी भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जी व वरिष्ठों का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ बैठक उद्बोधन में सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला एवं भाजपा अंग वस्त्र पहनाकर शुभकामनाएं दी जिलाध्यक्ष ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में युवाओं का योगदान सर्वोच्च रहा है। युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ हैं। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित प्रदेश के सोशल मीडिया सह प्रभारी ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कहा कि भारत देश युवा देश है भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा युवाओं को मौका दिया है जिससे वो देश के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के रूप में समर्पण भाव से भारत मां और देश की सेवा कर सके उमरिया जिला युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी संगठन सेवा के साथ-साथ देश सेवा के लिए मौका मिला है सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण श्रद्धा भाव से भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रहरी के रूप में कार्य करें नवनियुक्त पदाधिकारियों के अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित सिंह ने कहा कि मेरी टीम के सभी साथी आज से अपना प्रत्येक क्षण भारतीय जनता पार्टी के सेवादार के रूप में खपाएँगे प्रत्येक पदाधिकारी सौंपे गए दायित्व को लग्न और अनुशासन में रहकर पूर्ण करेंगे पार्टी हमेशा मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को याद रखती है आज से इसी वक्त से हमारा प्रत्येक पदाधिकारी संगठन हित के लिए युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए मेहनत करेगा और भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक लाभ पहुंचाने प्रयासरत रहेगा बैठक में भाजपा जिला महामंत्री दीपक छतवानी प्रदेश अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष विष्णु भारती भाजपा कार्यालय मंत्री विनय मिश्रा एवं भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वरुण सरकार नागेंद्र मिश्रा, अनुभव शुक्ला , जिला महामंत्री मनीष सिंह बघेल, विपिन तिवारी जिला मंत्री प्रदीप सोनकर, बलदेव सिंह यादव, सुमित द्विवेदी विनीत शुक्ला ,मीडिया प्रभारी कामेश खट्टर ,सोशल मीडिया प्रभारी राजा दिवाकर मिश्रा , सह सोशल मीडिया प्रभारी सचिन पांडे सह कार्यालय मंत्री आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।