Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्राचीन फुसकान खेरा मंदिर पचैरा पर आयोजित हुआ पत्रकार मिलन समारोह

मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचैरा के फुसकान खेरा हनुमान मंदिर पर ग्राम पंचायत पचैरा के सरपंच बंटी त्यागी ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया।
इस दौरान पत्रकारों के लिये भोजन आयोजित किया गया,
एवं समसामयिक विषयों मे जैसे कोरोना के बढ़ते प्रकोप एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
साथ ही पत्रकार साथियों को उपहार स्वरूप भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मेहगांव के समस्त पत्रकार, समाजसेवी रज्जन भदौरिया, अजीत तिवारी सरपंच मेहदोली, बल्लू दुबे डोंडरी सरपंच, रामप्रकाश गर्ग अजनौधा सरपंच, समाजसेवी धर्मेंद्र दांतरे, पवन कुशवाह धनोली सरपंच, आदि लोग भी उपस्थित रहे।
इस दौरान पत्रकारों ने फुसकान खेरा हनुमान मंदिर की भव्यता भी देखी। पचैरा सरपंच बंटी त्यागी ने बताया कि आज का आयोजन आप सब को मंदिर के दर्शन कराने के उद्देश्य से भी है। मंदिर परिसर में 1100 से भी अधिक वृक्ष लगाए गए है जो अपना पूरा आकार ले चुके है। वहीं हनुमान जी महाराज की सैंकड़ों वर्षों की प्रसिद्धि से आस्था का जनसैलाब उमड़ता है। ऐसे हनुमानजी महाराज का सानिध्य सभी पत्रकार साथियों को मिले एवं कोरोना महामारी से हम सबकी रक्षा करें ऐसी प्रार्थना भी है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754