Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला
अग्रवाल समाज के रामबाबू गोयल ने अपने समर्थक कुख्यात बदमाश विक्कू हेले से हमला करवाया
उज्जैन/ अग्रवाल पंचायत न्यास के चुनाव आज 16 जनवरी को हो रहे हैं चुनाव की पूर्व रात्रि 10:00 बजे के करीब मतदान स्थल पर लगे पोस्टर बैनर का कवरेज कर रहे पत्रकार मोहित राजे पर अचानक 3 लोगों ने हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप श्री राजे एक गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। खाराकुआ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है
इस संबंध में घायल मोहित राजे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी चैनल के लिए अग्रवाल समाज के चुनाव का कवरेज करने हेतु गोला मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला मतदान केंद्र पर रात 10:00 बजे पहुंचे थे यहां पर वीडियो बनाते समय रामबाबू गोयल अपने समर्थक कुख्यात बदमाश विकास उर्फ बिक्कू उर्फ हेला उर्फ पेन्जान पवन एरन आदि के साथ मिलकर पीछे से हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप गंभीर चोटे आई है तथा कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी त्वरित कोतवाली सीएसपी सुश्री पल्लवी शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह को दी गई जिनके द्वारा संबंधित थाना खाराकुआ को क्रिकेट पंजीबद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी शहर के पत्रकार जगत में फैली उनके बीच आक्रोश फैल गया।