Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आशिक खान की रिपोर्ट

थाना भोजपुर, जिला राजगढ *थाना भोजपुर में नातरा झगडा ,दहेज प्रताड़ना जैसी प्रथा पर अंकुश लगाने कार्यवाही जारी* *पुलिस टीम के प्रयास तेज आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण किया पंजीबद्ध* नातरा एवं झगडा एवं दहेज प्रताड़ना प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने जिले में पुलिस टीम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जनसामान्य को इस सामाजिक कुरीति को खत्म करने हेतु इस प्रथा के नकारात्मक पहलुओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है वही इस प्रथा के समाप्त होने से महिलाओं के उत्थान सहित समाज में उनकी भूमिका पर भी सकारात्मकता का संचार होना लाजमी है। इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन हेतु लगातार दिए जा रहे दिशानिर्देशों के परिपालन में थाना भोजपुर की पुलिस टीम ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की है। दिनांक 15/01/2022 को फरियादी निवासी ग्राम डोरियाखेड़ी ने थाना भोजपुर पहुंचकर रिपोर्ट किया कि मेरा पति वीरम तवर एवं ससुर रोडूलाल निवासी ग्राम अचलपुरा मुझे घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन प्रताड़ित कर परेशान करते हैं तथा दिनांक 15/01/ 2022 को उक्त दोनों ने मेरे पिताजी से झगड़ा के ₹09 लाख रुपये मांगे, झगड़ा की राशि नहीं देने पर हाथ-पैर काट कर जान से मारने की धमकी दी. उक्त संपूर्ण घटना को सुनकर मामले के बारे में एसडीओपी खिलचीपुर को जानकारी दी जाकर दिशा निर्देश प्राप्त किए गए और आरोपियों के विरूध्द थाना भोजपुर मे अप. क्र. 37/2022 धारा 498a, 387, 427, 34भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। निश्चित रूप से नातरा एवं झगडा प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जाने से इसके उन्मूलन में सफलता अवश्य मिलेगी।