अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


पचोर में कार और ट्रैक्टर – ट्रॉली के एक्सीडेंट में पाँच व्यक्ति हुए घायल
घायलों को उपचार हेतु डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल जिला राजगढ़ के थाना पचोर के अंतर्गत एक एक्सिडेंट हो गया था जिसमें पाँच व्यक्ति घायल थे । पुलिस सहायता हेतु घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 17-01-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया की मोड़ पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आपसी टक्कर हो जाने से कार में सवार पाँच व्यक्ति कैलाश पिता देव चंद्र नामदेव उम्र 35 साल निवासी रोजड़ , कैलाश पिता पृथ्वी सिंह भिलाला उम्र 62 साल निवासी पचोर , पद्मावती पति केशर सिंह भिलाला उम्र 60 साल निवासी पचोर , वंशिका पिता पंकज भिलाला उम्र 17 वर्ष निवासी पचोर , मानसी पिता पंकज भिलाला उम्र 08 साल निवासी पचोर घायल हो गये है । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. द्वारा सभी घायलो को शासकीय अस्पताल पचोर पहुँचाया गया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है