जिये सिंध संस्था द्वारा जनजागृति रथयात्रा बुधवार को
खंडवा 17 जनवरी।कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर महामारी संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनना अत्यंत आवश्यक व अनिवार्य है।आज भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं तथा मास्क नहीं पहन रहे हैं।जिला प्रशासन और शासकीय अमला विभिन्न स्थानों पर टीम बनाकर लोगों की रसीद बना रहा है साथ साथ ही उन्हें चेता रहा है।इन परिस्थितियों में कुछ समाज सेवी संगठन भी अपनी महती भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं तथा लोगों में जनचेतना जगा रहे हैं।
ऐसी ही एक समाज सेवी संस्था जिए सिंध खंडवा में निरंतर मास्क के प्रति लोगों को जगाने में लगी हुई है।आयोजन की कड़ी में बुधवार 19 जनवरी दोपहर 3:00 बजे स्थानीय नगर पालिक निगम से एक जन जागृति रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।जिए सिंध की जिलाध्यक्ष संजना खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम इस रथयात्रा को नगर पालिक निगम आयुक्त श्रीमती सविता सविता प्रधान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।यात्रा के जरिए लोगों को मास्क के प्रति जागृत किया जाएगा।इस संदर्भ में जानकारी देने एवं उनसे अतिथि के तौर पर स्वीकृति हेतु जिये सिंध संस्था के प्रतिनिधि सोमवार दोपहर आयुक्त महोदया से मिले तथा सम्मान स्वरूप उन्हें एक औषधीय पौधा भी भेंट किया आयुक्त महोदया ने आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की तथा कहा कि ऐसे सकारात्मक आयोजन करना जनहित में है तथा अत्यंत आवश्यक है।सोमवार को जिए सिंध संस्था की ओर से संजना खत्री,पायल गोलानी और कमल नागपाल ने सौजन्य भेंट की।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।