स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में तीन दिवसीय महायज्ञ संपन्न
मंत्रोंच्चारण से गुंजामान हुई सिंधी कॉलोनी
खंडवा। सिंधी कॉलोनी गली नंबर 4 स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा, विश्व शांति महायज्ञ कटनी मैहर के शास्त्री पंडित राम कृपाल गर्ग जी एवं मंडली के पांच पंडितों व्दारा मंत्रोंच्चारण के मध्य संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं नारायण चावला ने बताया कि महायज्ञ विश्व में सुख शांति समृद्धि एवं जनमानस के हितार्थ हेतु किया गया। इस दौरान सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज व्दारा समाज के गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों की सहायता सेवा कार्य भी किया गया। इस तीन दिवसीय महायज्ञ के मौंके पर खंडवा से मनीष पिंजानी, तलेगांव विदर्भ के राजेश बिखानी, वासुदेव बिखानी, अक्षद बिखानी, आर्वी से घनश्याम वाधवा, कोल्हापुर से संतोष चुगाडिया, नारायण कुकरेजा, गिरीश खूबचंदानी, मनोज पंजवानी, शंकर मनकानी, मुंबई से मुकेश तलरेजा, कुमार लोटवानी, किशनचंद कोटवानी, संतोष गुरबख्क्षानी, निर्मल मंगवानी, नारायण चावला, किशोर पिजानी, चंद्रभान हिरानी आदि सहित अनेक प्रेम प्रकाशी श्रद्धालु महायज्ञ के दौरान उपस्थित थे।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
गीता” अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान “गीता” में है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लखनऊ, ‘जीओ गीता परिवार’ के तत्वावधान में आगामी 23 नवंबर को राजधानी लखनऊ में ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती