Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ *सारंगपुर पुलिस ने जप्त की चोरी की मोटरसाईकिल* जिला पुलिस राजगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री दास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सारंगपुर व उनकी टीम को चोरी गई मोटरसाईकिल जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 10.01.22 को मूखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटर सायकिल है ओर वह अकोदिया रोड पर हायवे ब्रिज के पास होते हुऐ जायेगा सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर सारंगपुर पुलिस टीम तत्काल अकोदिया रोड पहुँची देखा तो सारंगपुर तरफ से एक मोटर सायकिल चालक बिना नंबर गाडी मुखबिर द्वारा बताये हुलिये से आता दिखा जिसे घेरा बंदी कर पकडा ओर नाम पता पूछताछ किया तो उसने अपना नाम धर्मेन्द्र मालवीय उम्र 33 साल निवासी ग्राम सादनखेडी का होना बताया जिससे उसकी मोटर सायकिल बिना नंबर एचएफ डिलक्स के कागजात के बारे में पूछा तो कोई कागज नहीं होना बताया शंका होने पर हिकमत अमली से पूछताछ किया जो धर्मेन्द्रत मालवीय ने उक्त मोटर सायकिल चोरी की होना उक्त मोटर सायकिल के चैचिस नंबर से सर्च करने पर उक्त मोटर सायकिल एमपी 39 एम आर 5230 एचएफ डिलक्सट हीरो कंपनी की ओनर बाबूलाल पिता करणसिंह माली निवासी तारागंज के नाम से होना पाई गई जो थाने के अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 379 भादवि0 का मशरूका पाया जाने से मोके पर विधिवत जप्त किया गया आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया वही एक अन्य मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पाडलिया रोड तरफ से सारंगपुर आ रहा है उनके पास जो मोटर सायकिल है वह चोरी की हो सकती है कि सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई देखा तो ग्राम पाडल्या माता तरफ से एक मोटर सायिकल आती दिखाई दी जिसे घेराबंदी कर पकडा तो वह मोटर सायकिल मुखबिर द्वारा बताई होंडा कंपनी की सीबीआर 150 सीसी की ओंरेज कलर की बीना नंबर की थी चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल मालवीय उम्र 26 साल निवासी ग्राम सादनखेडी का होना बताया जिससे मोटर सायकिल के कागजात मांगे जो कोई कागजात नहीं होना बताया कभी हां कभी न बताते शंका होने पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने उक्त् ‍ मोटर सायकिल 15 हजार रूपये में ग्राम खेडावद के व्यक्ति से चोरी की होना बताते खरीदना बताया मोटर सायकिल को चेचिस नंबर से सर्च करने पर उक्त्य‍ मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 13 डीटी 8222 उज्जैन की होना पायी गई अरोपी का यह जुर्म धारा 41(1-4) जाफो0 379 भादवि0 का पाया जाने मोके की कार्यवाही कर मोके पर समक्ष पंचान के विधि‍वत आरोपी राहुल मालवीय से मोटर सायकिल हीरो एचएफ डिलक्स किमती 70 हजार रूपये की जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया व थाने पर इस्तगासा क्रमांक 02/22 धारा 41(1) जाफो0 का कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सारंगपुर निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय व उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक जेपीएच तिर्की, प्रधान आरक्षक 16 जितेन्द्र भिलाला, आरक्षक 966 रवि शर्मा, आरक्षक 411 अमन खाँन, आरक्षक 963 नवाब सिंह धाकड, आरक्षक 197 पवन शर्मा व आरक्षक 474 राकेश चौखटिया का महत्वपूर्ण व अहम योगदान रहा।