Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़ रिपोर्टर /मोनू पठान: कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन मजबूत बनेगा, इसलिए कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह पार्टी को इतना मजबूत बनाए कि बाकी दलों की बुनियाद भाजपा के आगे डगमगाने लगे। इसलिए । यह बातें भाजपा के लुकवासा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहीं। लुकवासा मंडल में शक्ति केंद्र इंदार इमलावदी, डंगोरा में बैठक आयोजित की जिसमें बूथ विस्तारको को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी एवं मतदान केंद्र पर प्रपत्र भरवाए। बूथ के वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहा उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ की मजबूती के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ स्तर कार्यकर्ता इतना कुशल और जुझारू हो कि उसके सामने परिस्थिति कोई भी हो भाजपा का कमल लहराते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए हर मंडल के विस्तारकों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में 15 दिनों के प्रवास पर भेजा जा रहा है, जिसके तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लोग, यहा तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 15 दिनों के लिए विस्तारक के रूप में अन्य क्षेत्रों में प्रवास कर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहें है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व भाजपा की नीतियों के बारे में बताएं और केंद्र की मोदी सरकार जनकल्याण के लिए क्या काम कर रही है, इसके बारे में लोगों से चर्चा करें, ताकि लोगों को भाजपा की विचारधारा से जुड़ने का मौका मिले। इसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने संगठनात्मक चर्चा की। और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इनके साथ लुकवासा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रघुवंशी मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी मंडल विस्तारक वीरेंद्र रावत मंडल महामंत्री राकेश सिंह रघुवंशी मंडल उपाध्यक्ष रणबीर सिंह रघुवंशी कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह रघुवंशी भाजपा युवा नेता सत्येंद्र सिंह रघुवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।