Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरकारी विभाग में भर्ती घोटाले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. पंचकूला पुलिस  ने पैसे लेकर पुलिस व अन्य विभाग में कैंडिडेट की जगह परिक्षा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार  किया है. आरोपी के पास से कई अभ्यार्थियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान मानिक जिला रोहतक निवासी के रूप में हुई है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है.

दरअसल सेक्टर-5 थाना पुलिस की टीम गश्त करते हुए बस स्टैंड के पास मौजूद थी, तभी पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसका मानिक है वो वहां मौजूद है. वह जिला रोहतक का रहने वाला है. वह पुलिस या अन्य किसी विभाग में भर्ती होने वाले भोले-भाले अभ्यार्थियों को अपने जाल मे फंसाकर उनसे पैसे लेकर उनके स्थान पर खुद परिक्षाएं देता है और भर्ती स्थल पर आकर उनकी पूरी तरह से पैरवी करता है.

आरोपी आज भी एक अभ्यार्थी जिसका नाम अकिंत आईटीबीपी भानू निवासी की मदद के लिए भर्ती स्थल परेड ग्राउंड सैक्टर-5 में आया हुआ है. यदि तुरन्त रेड की जाये तो उसे काबू किया जा सकता है और आरोपी के पास काफी अभ्यार्थियों के दस्तावेज भी प्राप्त हो सकते है. ये सूचना पाकर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची जहां उन्हें मानिक बैठा हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और उसने पुछताछ में बताया कि वह भर्ती होने वाले अभ्यार्थियों के स्थान पर बैठकर पेपर देता है. वह यह काम काफी समय से करता आ रहा है.

उसने बताया कि उसकी स्विफ्ट डिजायर कार पास में ही खड़ी है. उसमें कई अभियार्थियों के दस्तावेज हैं. जब पुलिस कर्मियों ने मानिक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पर्स मिला. पर्स में अकिंत व अमित सिंह दो लोगों के आधार कार्ड मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. आरोपी मानिक ने यह भी बताया कि उसने अंकित, अमित व सन्दीप लाठर नाम के अभ्यार्थियों के स्थान पर एग्जाम दिए हैं.