Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*एनएसयूआई ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन*

मेहगांव— आज मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष अंकित तोमर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया गया ,कोरोना महामारी के चलते ऑफलाइन परीक्षा करवाई जा रही है जोकि छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अंकित तोमर ने कहा एनएसयूआई मांग करती है कि ओपन बुक पद्धति से परीक्षाएं करवाई जाए क्योंकि 1 साल से सभी क्लासेस ऑनलाइन लग रही है तो छात्र ऑफलाइन एग्जाम कैसे दे सकता है एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि जब तक बीजेपी सरकार ऑफलाइन परीक्षा की घोषणा नहीं करते हैं तब तक बीजेपी के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे ।
जिला प्रवक्ता रोहित शुक्ला बोले परीक्षा जरूरी हैं या छात्रों की जान जब शिक्षा मंत्री ऑनलाइन मीटिंग लेते हैं तो छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा क्यों छात्रों का भविष्य खतरे में क्यों डाल रहे हैं ।
नगर अध्यक्ष अभिषेक ने कहा भाजपा सरकार हमेशा छात्रों की विरोधी रही है। जिसमे उपस्थित नगर अध्यक्ष अभिषेक भदौरिया,डब्बू पंडित, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, मोहित परमार, सचिन बैश मीडिया प्रभारी, श्यामू गुर्जर, अंशु भदौरिया,विधानसभा सचिव अंशुल शुक्ला, सूरज पचौरी , मनीष गुर्जर ,आनद भदौरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754