Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुनिल सोनी रिपोर्टर



जिले में अपराधियो पर तत्परता से लगाम लगाए जाने हेतू पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद , सुश्री जोइस दास एसडीओपी सारंगपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी डी पी लोहिया के नेतृत्व में आरोपीगणो को पकडने के लिये टीम गठित की गई ।
दिनांक 19-20/1/22 की दरम्यानी रात मण्डी रोड पर सोसाइटी प्रांगण मे स्थित सतीश गुप्ता के गोदाम का ताला तोडकर अज्ञात चोर ने गोदाम मे रखे राजश्री गुटखा के 04 बडे कार्टून कीमती ₹80,000/- रूपये के चोरी कर लिया है , जो प्रार्थी सतीश पिता बल्लभदास गुप्ता निवासी प्रेस कालौनी पचोर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप क्र 38/22 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना गठित टीम को मुखबिर द्धारा सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि मे एक ऑटो क्र MP 39 R 0550 घटनास्थल के पास घूमता देखा गया है ,जो 20.1.22 को मुखबिर की सूचना पर ऑटो क्र MP 39 R 0550 के चालक राजू वर्मा निवासी जेपली थाना ब्यावरा शहर तथा उसके मित्र सुनील उर्फ सोनू साहू निवासी कृष्णपुरम कालौनी व्यावरा को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी ,जो दोनो ने चोरी करना काबूल किया । जो आरोपियो से एक लोहे की टामी, चोरी गया माल राजश्री गुटखा के 4 बडे कार्टून कीमती ₹80,000/- रूपये का तथा घटना मे उपयोग किया गया ऑटो क्र MP 39 R 0550 जप्ती किया । आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया जो आज आरोपीयो को माननीय न्यालयालय पेश किया जायेगा ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी डी पी लोहिया , सउनि नवल सिह मीणा , प्रआर 426 सुरेश मेवाडे आर 802 देवेन्द्र सिंह जाट , आर 801 देवेन्द्र माथुर , आर 301 अक्षय रघुवंशी , सैनिक 243 मदनलाल की मुख्य भूमिका रही है ।