Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत




जिले में अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है वही अभियान के तहत जिले में खिलचीपुर अनुभाग के थाना माचलपुर क्षेत्र में ग्राम कालिकाबे में दबिश देकर 2100 लीटर महुआ लहान नष्ट कर 1 आरोपी के विरूद्ध किया मामला दर्ज

पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा (भा.पु.से.) जिला राजगढ़ द्वारा जिले में अवैध शराब की धडपकड़ के संबंध में संपूर्ण जिले में अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 20.01.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद व श्रीमान एसडीओपी महोदय खिलचीपुर सुश्री निशा रेडडी के निर्देशन में थाना प्रभारी माचलपुर , थाना प्रभारी जीरापुर के बल सहित संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त अवैध शराब निर्माण की सूचना पर थाना माचलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कालिकाबे के कंजर डेरा में दबिश दी तो मंगलसिंह कंजर ने अपने डेरे में कच्ची हाथ भटटी की जहरीली शराब बड़ी बड़ी कैनों में रखकर अपने खेत से ले जाने की तैयारी में था तभी पुलिस दल को देखकर शराब की कैनों को उक्त स्थान पर छोड़कर ही मौके से भाग गया जिसका काफी दूर तक पीछा किया गया जो जंगल में झाडि़यों का फायदा उठाकर भाग निकला मोके पर पास जाकर देखा तो कैनों में हाथ भटटी की कच्ची शराब भरी हुई थी वहीं आरोपी के खेतों के आसपास तलाशी लेने पर उसके खेत पर चल रहे अवैध जहरीली शराब निर्माण भटटी सहित अधिक मात्रा में हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने की सामग्री महुआ लहान लगभग 2100 लीटर कीमती करीबन ₹2,52,000/- रूपये एव अन्य सामग्री को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया वहीं आरोपी मंगलसिंह कंजर नि0 कालिकाबे के डेरे से 80 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब कीमती ₹16,000/- रूपए जप्त की गई । आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 49ए आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । फरार आरोपी की तलाश की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खिलचीपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी माचलपुर उनि जितेन्द्र अजनारे व उनकी टीम, थाना प्रभारी जीरापुर निरी.प्रभात गौड व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा ।