Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



शुक्रवार को शाम 8 बजे तक पिछले 24 घण्टे में कोरोना वायरस संक्रमण से 89 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जबकि आज 34 व्यक्ति स्वस्थ हुये हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय केसेस की कुल संख्या 432 हो गई है, जो जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड अथवा होम आईसोलेशन में हैं। आज पॉजिटिव पाये गये 89 व्यक्तियों में विकासखंड बिछुआ के 4, चौरई व जुन्नारदेव के 7-7, सौंसर के 17, मोहखेड़ के 9, पांढुर्णा के 4, छिन्दवाड़ा के 28, हर्रई के 3 और परासिया के 10 व्यक्ति शामिल हैं । इसी प्रकार वर्तमान में कुल सक्रिय 432 केसेस में से विकासखंड परासिया के 54, पांढुर्णा के 35, जुन्नारदेव के 33, छिन्दवाड़ा के 149, हर्रई के 13, बिछुआ के 20, अमरवाड़ा के 17, मोहखेड के 25, तामिया के 2, चौरई के 18 और सौंसर के 66 मरीज शामिल हो गये हैं । कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने जिले के सभी नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और समय–समय पर हाथ सेनेटाईज करने के साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में लगाये गये प्रतिबंधों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर.07162-242996 अथवा टोल फ्री नंबर-1075 पर संपर्क कर कोरोना वायरस और उससे बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिये जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा- निर्देशों का पालन किया जा रहा है।