
आय से अधिक संपत्ति मामले में लगातार ईओडब्ल्यू अधिकारी कर्मचारी की कुंडली खंगाली जाती है अब रीवा में यह कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक आज तड़के सुबह पीडब्ल्यूडी के समयपाल के यहां ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है।
वहीं आ रही जानकारी की माने तो आय से अधिक संपत्ति मामले में एसपी वीरेंद्र जैन के निर्देश पर मऊगंज तहसील के मडा गांव में ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है। इस मामले में एसपी के निर्देश के बाद ईओडब्ल्यू निरीक्षक मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी ने टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की है।यह कार्रवाई रीवा जिले के पीडब्ल्यूडी में समयपाल पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के यहां की गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि लगातार आय से अधिक संपत्ति मामले में मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है।वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद काफी कुछ सामने आने की संभावना है।

More Stories
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
कोरेक्स और ड्रग के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी नहीं तो हमारी नस्लें बर्बाद हो जाएंगी:- आईजी रीवा