Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुनील सोनी रिपोर्टर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद और धर्म जागरण के संयुक्त तत्वावधान में राजगढ़ जिले के तलेन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में गीत गीत-संगीत, कविता और चित्रकारी की लाइव प्रस्तुति देकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सुमधुर गायक और विचारक हरिसिंह केशवाल तथा राष्ट्रवादी कवि और चित्रकार राजेश सत्यम ने कवितापाठ के साथ ही भारतमाता, महाराणा प्रताप, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस के चित्रांकन की लाइव प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहलिया। इस प्रस्तुति के दौरान केशव केशवाल, भेरूसिंह केशवाल, पवन नाथ, मनमोहन पंवार, सत्येन्द्र बोरदिया, सत्यम केशवाल, देवेन्द्र केशवाल, डॉक्टर राणा ने भी कोरस और संगीत दिया। इस अवसर पर रामकिशन प्रजापति, प्रमोद सिंह पवार, ब्ंटी राठौर, रामकृष्ण यादव, कैलाश यादव, लखन यादव, निशांत शर्मा, सुनिल सहगल, ललित सोनी, जगदीश नेमा, अखिलेश विश्वकर्मा, प्रकाश पवार, बेनीप्र्साद परिहार, राधेश्याम यादव, चैनसिंह बनासिया, लालसिंह यादव, मानसिंह यादव, धर्मेंद्र बिन्झाणी, पवन यादव, प्रवीण जैन, पवन माहेश्वरी, दिनेश विश्वकर्मा, राजा यादव, सोनू सोनी, राधेश्याम सोनी, सतीश यादव, राजू विश्वकर्मा, अमित सोनी शरद यादव, अरविंद लोधा, मुकेश चंदेल, बलवन्त यादव, सुयश सहगल सहित नगर के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। इस दौरान अभाविप के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य बादल यादव, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, विहिप के प्रखंड संयोजक पवन नाथ तथा धर्म जागरण प्रमुख सतीश यादव द्वारा हरिसिंह केशवाल, राजेश सत्यम तथा टीआई श्री मुकाती का शॉल-श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन भारतमाता की आरती के साथ किया गया।