Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोनू पठान रिपोर्टर

कोलारस में एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला उद्यानिकी विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभाव भरत सिंह कुशवाह व कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानों के बीच में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में बताया गया की बिना उद्यानिकी फसल के किसान की आय दुगनी नही हो सकती हैं। प्रदेश आत्मनिर्भर तब बनेगा जब प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर बनेगें। किसान की आय दोगुनी कैसे हो, वह समृद्धशाली कैसे बने इस हेतु सरकार उद्यानिकी विभाग के माध्यम से नये नवाचारों के साथ-साथ लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रदेश सरकार किसानों को उद्यानिकी से जोडने के लिए विशेष रूप से किसानों को प्रशिक्षित कर रही हैं।

इस आशय के विचार प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद के तहत टमाटर फसल प्रसंस्करण के संबंध में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किये। इस इस अवसर पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा है।की एक जिला एक प्रोडक्ट मैं हमारे क्षेत्र के टमाटर उत्पादन को जोड़ा है आज भी मेरे द्वारा मांग रखी है कि जनपद कोलारस बदरवास को पायलट प्रोजेक्ट मैं जोड़ें जिससे कृषकों को अनेक योजना का लाभ मिल सके, उन्होंने कहा यदि सभी काम किसानों के हाथों में होंगे तो पूरा किसान परिवार रोजगार से जुड़ सकता है किसान रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला हो इस हेतु मध्य प्रदेश सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। किसान आत्मनिर्भर बने इसके लिए प्रोसेसिंग की इकाई पर 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है जिससे किसान भाई मुनाफा कमाएंगे किसान की प्रगति और उन्नति होगी आने वाला समय उनका होगा जिससे प्रदेश की उन्नति होगी। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह चीमा, विधायक प्रतिनिधि राम सरैया युवा नेता सत्येंद्र सिंह रघुवंशी, सहित शासन प्रशासन के लोग शामिल थे।