मोनू पठान रिपोर्टर


कोलारस(मोनू पठान) हमेशा अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहने वाले कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक एक बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो कोलारस विधानसभा के ग्राम बेडारी का है जिसमें एक वृद्ध महिला को परेशान देखकर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी देख नहीं पाए और उस से चर्चा कर उसकी समस्या का निराकरण कर उसका सुख दुख दूर किया विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का यह न्याय देखकर जनता उनकी खूब सराहना कर रही है। यही न्याय एवं लोकप्रियता जनता के दिलों में अलग छबी है बनाती है। कोलारस भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की यही संवेदनशीलता और दरियादिली उन्हें अन्य लोगों से अलग दर्शाती है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पीए नितिन नामदेव ने बताया कि विधायक क्षेत्र में रोजाना भ्रमण करते हैं। जब भी उन्हें दूसरों की मदद करने का मौका मिलता है तो वे उसे तत्काल करते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है