Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


विगत दिनों सोशल मीडिया स्टेट्स पर अपलोड पिक्चर में एक व्यक्ति अवैध हथियार का प्रदर्शन रहा था | दिनांक 28.0.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया स्टेट्स पर अवैध हथियार के साथ अपनी पिक्चर अपलोड करने वाला व्यक्ति थाना भितरवार क्षेत्र में स्थित बनियातोर की पुलिया के पास देखा गया है| मुखबिर की सूचना पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज
कुबेर द्वारा थाना भितरवार पुलिस की टीम को उक्त सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की धरपकड़ हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर से थाना प्रभारी भितरवार श्रीमती राजकुमारी परमार के नेतृत्व
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना मभितरवार की पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.0.2022 को मुखबिर की सूचना के आधार पर सोशल मीडिया स्टेट्स पर अवैध हथियार के साथ अपनी पिक्चर अपलोड करने वाले व्यक्ति को बनियातोर की पुलिया के पास से पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 345 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना भितरवार में
आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद हथियार :- उक्त पकड़े गये आरोपी से एक 345 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड सराहनीय भूमिका:- उक्त वायरल वीडियो के अवैघ हथियार का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भितरवार श्रीमती राजकुमारी परमार, उनि सुभम शर्मा, सउनि महेश तिवारी, आर. भूपेन्द्र, उपेन्द्र, शिवराज, दिनेश यादव एवं अनिल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही |