Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विगत वर्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे दारा एकअभिनव पहल करते हुए रक्षा क्षेत्र एवं अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों की शिकायतों के त्वरित निराकरणके लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर में “सशस्त्र बल हेल्प डेस्क” का गठन कराया गया था।
इस हेल्प डेस्क में सैनिकों व उनके परिजनों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है। आज दिनांक 28.0.2022 को एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस बेलफेयर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयेन्द्र सिंह राणा एवं जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह यादव अपने साथियों के साथ एसएसपी ग्वालियर से मुलाकात
कर “सशस्त्र बल हेल्प डेस्क” के द्वारा सैन्यकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिये किये जा रहे
प्रयासों की सराहना की। इस अवसर . पर. एसएसपी द्वारा
एसोशिएशन के सदस्यों के माध्यम से. ग्वालियर. में निवासरत्‌ पैरामिलिट्री फोर्सेस में पदस्थ एवं सेवानिवृत्त प्रत्येक परिवार के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या को हम संजीदगी और गंभीरता से ले रहे
हैं। एसएसपी ग्वलियर ने इस अवसर पर कहा कि जब इस प्रकार कोई सैन्यकर्मी आकर अपनी समस्या हल होने के बारे में बताता है और खुश होता है तो हमारी खुशी और उत्साह दुगना होता है। इस हेल्प डेस्क द्वारा दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में तैनात जवानों तथा उनके परिजनों की समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करने के फलस्वरूप एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस बेलफेयर एसोशिएशन द्वारा ग्वालियर पुलिस की इस हेल्प डेस्क की काफी सराहना की गई साथ ही उनके द्वारा बताया गया “सशख्र बल हेल्प डेस्क” के गठन से पैरामिलिट्री फोर्सेस में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों में यह कि विश्वास जाग्रत हुआ है कि उनकी समस्या के संबंध में ग्वालियर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। एसोशिएशन के सदस्यों द्वारा हेल्प डेस्क में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य की भी तारीफ की | एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ आये दो सैन्यकर्मियों में से एक वर्तमान में सेवानिवृत्त हो
चुके उनके द्वारा बताया गया कि प्रोपर्टी के विवाद में उनके काफी समय से पैसे नहीं मिल पा. रहे थे, आवेदक को जब ग्वालियर पुलिस द्वारा गठित “सशस्त्र बल हेल्प डेस्क” के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई तो उनके द्वारा इसकी शिकायत “सशख्र बल हेल्प डेस्क” में की गई थी। उक्त शिकायत पर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो पक्षों को समक्ष में बुलाकर आवेदक की लाख 74 हजार रूपये की
राशि वापस कराई गई। इसी प्रकार दूसरे सैन्यकर्मी जो वर्तमान में सेवारत्‌ हैं उनके द्वारा भी हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें भी पुलिस हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के एक लाख रूपये वापस कराये गये ।