Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
दिनांक 27/01/22 को फरियादिया निवासी ग्राम व्यावरा खुर्द (खाती का पुरा) ने अपनी बहू के साथ थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट किया कि मैं वर्तमान में बंधन बैंक के सामने किराये के घर में रहती हूं मजदूरी करती है। आज से करीब 03 साल पहले मेरे बेटे रामेश्वर विश्वकर्मा व गांव की बहू दोनों ने अपनी राजी मर्जी से भाग कर शादी कर ली थी उसके बाद से ही हमारे गांव व्यावरा खुर्द का हमारी बहु का पहला पति कन्हैयालाल व उसका पिता रामलाल विश्वकर्मा व उसके काका का लड़का बिट्ठल तीनो हम सभी घर वालों से झगड़े के 12 लाख रूपये की मांग करने लगे और परेशान करने लगे नहीं देने पर हमे घर के सामने आकर डराते धमकाते जिस कारण हम सभी परेशान होकर खिलचीपुर आ गये और यहां पर किराये के मकान से रह रहे है। जब भी गांव जाते हैं तो ये लोग हमसे झगडा का पैसा मागते आज सुबह 10.00 बजे में मेरे गाव वाले घर पर गई तो ये तीनों हमारे घर के सामने आये और मुझे बाहर बुलाकर मुझसे बोले कि यहां पर क्यों आई हो तुम्हारा लड़का हमारी बहू को लेकर गया है जब तक तुम झगड़े के 12 लाख रुपये नहीं दे देते तब तक तुम और तुम्हारे परिवार वाले यहाँ गाँव पर लात भी मत रख देना अब तुम्हे हम खेती भी नहीं करने देगे। और मुझे गाव से भगा दिया फिर मैने घर आकर सारी बात अपनी बहू को बताई अभी बहू को साथ लेकर थाने पर आई हूं रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जाये। इस वजह से हमने हमारी जमीन भी नहीं करने देते । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 47/22 धारा 384, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।