Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी भापुसे को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि वीडियो कोच बस से नकली मावा इन्दौर भेजा जा रहा है| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व /अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को एडीएम ग्वालियर तथा फूड ऑफीसर से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व / अपराध) द्वारा तत्काल काईम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु झांसीरोड बस स्टेण्ड भेजा गया तथा एएसपी काईम स्वयं भी एडीएम ग्वालियर श्री इझित गड़पाले, एसडीएम श्री संजीव खेमरिया तथा फूड विभाग के अधिकारियों के साथ झांसीरोड वीडियो कोच बस स्टेण्ड पर पहुंचे |

अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक करने पर पाया कि मां पीताम्वरा ट्रेवल्स की वीडियो कोच बस के माध्यम से नकली मावा इन्दौर भेजा जा रहा है। मावा को देखने पर फूड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथक दृष्टया मावा नकली प्रतीत हो रहा है। जिस. पर. उपस्थित अधिकारियों द्वारा फूड विभाग को. नकली. मावा. की सैम्पलिंग व जप्ती की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। काईम टीम को 6। कट्‌टे में भरा हुआ लगभग 30 क्विटंल नकली मावा मिला। नकली मावा की सैम्पलिंग कर जांच हेतु भोपाल भिजवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर की जाएगी । इसमें बस मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी तथा जो लोग नकली मावा के धंधे में
शामिल है उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रारम्भिक जांच में नकली मावा का संबंध मुरैना तथा ग्वालियर से होना पाया गया है।

सराहनीय भूमिका :- उक्त नकली मावा के विरूद्व कार्यवाही करने में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर तथा श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी झांसीरोड संजीव नयन शर्मा काईम ब्रांच टीम- उप निरी. राजीव विरथरे, सउनि दिनेश सिंह तोमर, आरक्षक पवन झा, अजय गुर्जर, सुनील पचौरी एवं गजेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।