ब्यूरो करीम खान


राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर हर साल उर्स का आयोजन होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स पर अलीराजपुर जिले के भाजपा के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पुर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा अध्यक्ष रीतेश डावर, कार्यालय मंत्री कैलाश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान के द्वारा चादर अजमेर भेजी है। श्री चौहान ने कहा चादर भेंट की है, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर अलीराजपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गफ्फार खान द्वारा चढ़ाई जाएगी । इस मोके पर भारतीय जनता पार्टी के पुर्व विधायक नागरसिंह चौहान, नगर पालिका अध्य्क्ष रितेश डावर, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष गफ्फार खान, जिला उपाध्यक्ष मेहबूब पठान, जिला महामंत्री ईशहाक शैख़, जिला उपाध्यक्ष सुफी रमीज बाबा, जिला मिडिया प्रभारी मुसाईद खान, साबीर मंसुरी व अन्य अल्पसंख्यक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है