Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर



  रविवार की प्रातः होमगार्ड लाईन परिसर उज्जैन में बैंक ऑफ इंडिया, एस.पी. रेडियों की टीम एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ की संयुक्त टीम के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मेनेजर भूपेन्द्र सिंह आर्य, विनय सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुनिया जी एवं उज्जैन की बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न ब्रांचों के मेनेजर व अन्य अधिकारी एवं रेडियो एस.पी. महेष पारासर व उनकी समस्त टीम व संतोष कुमार जाट, जिला सेनानी होमगार्ड/एसडीईआरएफ व होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की संयुक्त टीम ने भाग लिया।
इस 12 ओवर के क्रिकेट मैच में बैंक ऑफ इंडिया की टीम के कप्तान जोनल मेनेजर श्री विनय सिंह, एवं पुलिस टीम के कप्तान महेष पारासर, एस.पी. रेडियों एवं होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की संयुक्त टीम के कप्तान जिला सेनानी संतोष कुमार जाट रहे। प्रथम मैच में बैंक ऑफ इंडिया की टीम विजेता रही एवं द्वितीय मैच में एस.पी. रेडियों की पुलिस टीम विजेता रही।
क्रिकेट मैच की समाप्ति पर बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मेनेजर विनय सिंह ने कहा की, पुलिस एवं बैंक की एक जैसी नौकरी हैं, तनाव भरे माहौल में इस तरह के खेलों का आयोजन, तनाव को दूर कर मन में हर्षोल्लास भरता है।
एस.पी. रेडिया महेष पारासर ने कहा कि इस तरह के खेलों के आयोजन अतिमहत्वपूर्ण हैं, खेलों से शारीरिक फिटनेस भी बनी रहती एवं मन को प्रसन्नता मिलती है। वर्दीधारी संस्थान में शारीरिक फिटनेस अति महत्वपूर्ण होती है, जिसे प्राप्त करने में खलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल हमे शारीरिक एवं मानसिक दोनो प्रकार के स्वास्थ्य प्रदान करते हैं।