Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सफाई कर्मचारीयों के शोषण को रोक, समस्यायों के निराकरण के लिए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में शिकायत की।

नंदन शर्मा रिपोर्टर

सफाई कर्मचारीयों के शोषण को रोक, समस्यायों के निराकरण के लिए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में शिकायत की

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने भिंड जिले के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारीयों का शोषण रोकने एवं समस्यायों के निराकरण के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के सदस्या केन्द्रीय राज्यमंत्री अंजना पवार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने बताया है कि भिंड जिले के नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारीयों का शोषण किया जा रहा है नगरपालिका परिषद गोहद में 1 अगस्त 2021 को 46 सफाई कर्मचारीयों को बिना किसी कारण के कार्य से हटा दिया था जिससे सफाई कर्मचारीयों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है इस सम्बन्ध नगरपालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन सफाई कर्मचारीयों को कार्य पर रखने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई साथ ही जिले की आलमपुर दवोह अकोड़ा मेहगांव आदि नगर परिषदों में सफाई कर्मचारीयों के राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत खाते नहीं खोले गए हैं जिससे सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं तथा अस्थाई सफाई कर्मचारीयों को विनियमितिकरण एवं आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे सफाई कर्मचारीयों का भविष्य अंधकार की ओर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्रीय राज्यमंत्री से समस्यायों का शीघ्र निराकरण करने की मांग। आयोग की सदस्या ने समस्यायों का शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। भिंड से सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर