पंडित नंदन शर्मा रिपोर्टर
विगत 5 से 6 माह पूर्व कुक्षी सुसारी मार्ग के बायपास स्थित तिराहे पर बहुत बड़ा गढड़ा हो चुका था जिसे मानवता दिखाते हुए नगर के पुलिस प्रसाशन द्वारा मिट्टी से भरवाया गया था वही जब बायपास की देखरेख करने वाले अधिकारियों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने दूसरे दिन आकर वहां पेचवर्क करवाया , परन्तु उस गड्ढे में बड़े बड़े पत्थर भरकर उसपर दबाव करवा दिया जिसके नतीजा यह हुआ की उस सड़क के गड्ढ़े को एक महीना भी नही बिता ओर वह उखड़ गए , जो आज तीन से चार माह हो गए इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नही है ।
वही इसी बायपास का रोड़ जो मनावर की ओर जाता है वह भी पृर्ण क्षीर्ण जीर्ण हो चुका है । इस मार्ग पर प्रति दिन बड़े बड़े बजरी वाहन गुजरते है और क़ई बार इस सड़क पर एक्सीडेंट भी हुए है ।
नगर की जनता परेशान है परन्तु आज दिनाँक तक किसी भी अधिकारी की नींद नही खुली है । कुक्षी से सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर





More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…