Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनिल शर्मा रिपोर्टर।



पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन (भारतीय पुलिस सेवा ) द्वारा जिले में समस्त थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में स्थित बैंकों में सुरक्षा को मुस्तेद किये जाने हेतु बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्रीमती शिखा सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद जैन द्वारा बरही नगर के समस्त बैंक प्रबंधकों की थाना बरही में बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें भारतीय स्टेट बैंक से बैंक मैनेजर वसीम उल कादरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अक्षय कुमार , मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक से विजय प्रकाश, ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक से जगदीश यादव , पंजाब नेशनल बैंक से पंकज कुमार सिंह और फिनकार बैंक से अनिल कुमार द्विवेदी बैठक में उपस्थित हुए। पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों को बैंक में नाइट विजन की सुविधा के साथ सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम ,मोशन डिटेक्शन सिस्टम लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बैंक में अवांछित लोगों के पाए जाने पर पुलिस को सूचना दिए जाने हेतु भी बताया गया। साथी टीआई बरही अरविंद जैन द्वारा अपने स्टाफ के साथ बैंकों में जाकर सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया गया जिसमें बैंकों के आसपास स्थित मकानों में किराए से रहने वालों की जांच पड़ताल की जा रही है ।
*अनिल शर्मा* ✍️✍️