शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को किशोर नगर रहवासी संघ ने दी श्रद्धांजलि।
खंडवा। स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन पर किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यों ने किशोर नगर स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर लता जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर गीतों भरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किशोर नगर के कुछ संगीत प्रेमियों ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए ऐसे अनेक देशभक्ति गीतों को गाकर संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से हिंदी सिनेमा में गायकी के एक युग का अंत हो गया है और यह गायकी के क्षेत्र में देश के लिए बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि के दौरान मंदिर पुजारी पं मनोज उपाध्याय, पं प्रेमनारायण तिवारी, आर के चौरे, सत्येद्र सोहनी, मनोहर चंदानी, दिनेश बरोले, श्रीराम कुशवाह, जोशी जी, चाहत दुबे, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, देवाशीष साकल्ले, हर्ष पगारे, अशोक तिवारी, संजय सोनी, शुभम कुलकर्णी, निर्मल मंगवानी, राम उपाध्याय, किरण दुबे, माया सरावगी, प्रभा कुशवाह, कुसुम तिवारी, माया राठौड़, सरिता गोहिया, किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यों आदि द्वारा लता जी के गाए हुए गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
*शेख़ आसिफ़ खंडवा*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है