मोहन शर्मा की रिपोर्ट


बजरंगगढ़ मंडल के 67 बूथों पर मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि
श्रेदय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाने एवं समर्पण निधि संग्रहण को लेकर गुना विधानसभा के बजरंगगढ़ मंडल की बैठक बरखेड़ा गिर्द में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी मुकेश जाटव व सह प्रभारी विकास जैन नखराली, भाजपा के बरिष्ठ नेता बारेलाल धाकड़ व मंडल अध्यक्ष संजीव धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर आरंभ की गई। जिसमें बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा के साथ 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विशेष समर्पण निधि अभियान में मंडल के 67 बूथों पर पंडित जी की पुण्यतिथि मनाने प्रभारीयों की नियुक्ति की गई एवं समपर्ण निधि के मंडल प्रभारी को कट्टे सौंपे गए। बैठक में जिला संगठन द्वारा प्राप्त लक्ष्य को प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि प्राप्त कर एवं पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री घनश्याम रघुवंशी ने बैठक का संचालन किया व आभार सहयोग निधि के मंडल प्रभारी परमाल सिंह रघुवंशी ने माना। बैठक में बाबूलाल रघुवंशी, रघुवीर सिंह यादव, रंधीर सिंह रघुवंशी, रामबाबू धाकड़, कासीराम धाकड़, विक्रम धाकड़, महेश जाट , डॉ हरतुम सिंह, रविन्द्र सिंह यादव, बब्लू रघुवंशी, संजीव रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, मनमोहन धाकड़, राजेश रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, नरेश धाकड़ सहित मंडल कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
More Stories
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल
पांचो दिशाओं से पाकिस्तान की घिरती तबाही — आतंक, विद्रोह और भीड़तंत्र के बीच बिखरता राष्ट्र