Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा की रिपोर्ट

कार्यकर्ताओं के सेवा और समर्पण से मजबूत होती है पार्टी : सिकरवार

17 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

बजरंगगढ़ मंडल के 67 बूथों पर मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

गुना। श्रेदय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से विशेष समर्पण निधि अभियान का आरंभ होने जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती वर्ष में प्रतिवर्ष चलने वाला आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम इस वर्ष विशेष समर्पण निधि के रूप में कार्य करेगा । भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में गुना जिले के चारों विधानसभा के 17 मंडलों में 1063 बूथों पर समर्पण निधि अभियान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। जो प्रत्येक मतदान केंद्र पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि करते हुए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सेवा और समर्पण से मजबूत होती है पार्टी । भाजपा कार्यकर्ताओं से मोबाइल एप्लीकेशन माध्यम से नवनियुक्त गठित हुई टीम से प्रत्येक मतदान केंद्र पर आर्थिक सहयोग पार्टी के इस समर्पण के अभियान में करने का आग्रह किया गया है। जिससे कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं उनके आर्थिक सहयोग से भारतीय जनता पार्टी भी आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर पार्टी बन सके पूर्व वर्षो की अपेक्षा में यह लक्ष्य इस बार 4 गुना है जिसे भारतीय जनता पार्टी की जिले की कोर टीम सहित सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेगा। 

17 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार के नेतृत्व में गुना जिले के सभी 17 मंडलों में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाने एवं समर्पण निधि की बैठक का आयोजन किया गया। जिसके तहत गुना विधानसभा में बजरंगगढ़ मंडल की बैठक बरखेड़ा गिर्द में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी मुकेश जाटव व सह प्रभारी विकास जैन नखराली, भाजपा के बरिष्ठ नेता बारेलाल धाकड़ व मंडल अध्यक्ष संजीव धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहकर संगठन विस्तार पर संबोधित किया। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर आरंभ की गई। जिसमें बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा के साथ 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विशेष समर्पण निधि अभियान में मंडल के 67 बूथों पर पंडित जी की पुण्यतिथि मनाने प्रभारीयों की नियुक्ति की गई एवं समपर्ण निधि के कट्टे सौंपे गए। बैठक में जिला संगठन द्वारा प्राप्त लक्ष्य को प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि प्राप्त कर एवं पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री घनश्याम रघुवंशी ने बैठक का संचालन किया व आभार सहयोग निधि के मंडल प्रभारी परमाल सिंह रघुवंशी ने माना। बैठक में बाबूलाल रघुवंशी, रघुवीर सिंह यादव, रंधीर सिंह रघुवंशी, रामबाबू धाकड़, कासीराम धाकड़, विक्रम धाकड़, महेश जाट , डॉ हरतुम सिंह, रविन्द्र सिंह यादव, बब्लू रघुवंशी, संजीव रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, दिनेश रघुवंशी, मनमोहन धाकड़, राजेश रघुवंशी, धर्मेंद्र रघुवंशी, नरेश धाकड़ सहित मंडल कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।