Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इंदौर मध्य प्रदेश
संभाग ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर रहा है इंदौर का सामाजिक संगठन

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में ख़्वाब देखा हो मगर कुछ सामाजिक संगठन सालों से भारतीयों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

ऐसा ही एक सामाजिक संगठन सुन्नी वेलफेयर कमेटी इंदौर में 2017 से काम कर रहा है। जिसमे प्रोजेक्ट ज़रिया के अंतर्गत सैंकड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। बेरोजगारी की लाइलाज बीमारी से जूझ रही इंसानियत को रोज़गार देकर सुन्नी वेलफेयर कमेटी बेहतरीन काम कर रही है सैंकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों को रोज़गार के नए नए तरीके सिखाये जाते हैं जैसे कॉस्मेटिक, किराना, आर्टिफिशियल जेवेलिरी, फ़ोटो कॉपी, फैशन अकेडमी, होलसेल बिज़नेस, घरों में इस्तेमाल होने वाली चीजों का प्रोडक्शन वग़ैरा के लिए ट्रेंनिग देकर माली मदद करके लगभग 500 से ज़ियादा लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है जो लगभग 10 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह कमा कर अपना खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं। शनिवार को बड़वाली चौकी स्थित मोहम्मदी बिल्डिंग में संस्था द्वारा एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें 18 नए रोजगार के सेटअप लगाने के लिए कई लोगों को मदद दी गई।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि शहर काजी डॉक्टर इशरत अली, एज़ाज़ ठेकेदार सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन में “biz इंडिया बिजनेस एप” की लांचिंग की गई। इस एप्लीकेशन के माध्यम से शहर के व्यापारियों को अपना बिजनेस आगे बढ़ाने में काफी लाभकारी होगी। घरेलू कामकाजी महिलाओं को भी घर बैठे अपना बिजनेस शहर में करने के लिए यह एप्लीकेशन बहुत मदद करेगी। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुन्नी वेलफेयर कमिटी द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसी के तहत कमेटी द्वारा होम क्लीनिंग सामान की पहली सीरीज भी लांच की गई। जिसमें होम क्लीनिंग संबंधित सामान बाजार से आधी कीमत में मार्केट में लांच किए गए इस सामान से जो भी प्रॉफिट होगा वह संस्था लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में इस्तेमाल करेगी। गौरतलब है कि अभी तक कमेटी द्वारा 500 से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है जिसमें शासन से किसी भी तरह की कोई सहायता नहीं ली गई है। शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने कहा कि जिस तरह पूरे हिंदुस्तान में इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है इसी तरह हमारी कोशिश है कि हम रोजगार में भी इंदौर को नंबर वन बनाएंगे।