Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

देश के सुविख्यात साहित्यकार– श्री शैवाल सत्यार्थी जी को संस्कृति विभाग ,मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अलंकरण समारोह–2022 में– हिन्दी साहित्य के सर्वोच्च शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उमरिया वासियों के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है– कि जिले की वरिष्ठ चिकित्सक– डाॅ ऋचा गुप्ता के पूज्य पिताश्री और

देश के सुविख्यात साहित्यकार– श्री शैवाल सत्यार्थी जी को संस्कृति विभाग ,मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अलंकरण समारोह–2022 में– हिन्दी साहित्य के सर्वोच्च शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है।
संस्कृति मंत्री, मध्यप्रदेश सुश्री ऊषा ठाकुर ने शाॅल, श्रीफल और अभिनंदन-पत्र के साथ एक लाख रुपए का चेक भेंट कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इससे पूर्व भी, उन्हें प्रथम ‘भारतरत्न अटल सम्मान’, अखिल-भारतीय ‘हिन्दी-साहित्य सेवी सम्मान’ तथा अनेकानेक सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि श्री सत्यार्थी जी का नाम उमरिया के लिए नया नहीं है। अपने उमरिया प्रवास के दौरान आपने जिले की लोकप्रिय संस्था वातायन की कवि – गोष्ठियों में शिरकत कर, यहाँ का गौरव बढ़ाया है।
जिले के सम्भ्रांत नागरिकों और साहित्यकारों ने श्री सत्यार्थी के सम्मान पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया है और उनके सम्मान को हिन्दी का सम्मान बताते हुए, उन्हें. शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।.

संजय तिवारी की रिपोर्ट