ब्यूरो चीफ करीम खान
अलीराजपुर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष


भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा आलीराजपुर के पूर्व विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने नगर के चौराहों पर आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटी।
भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान को भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गफ्फार खांन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई देकर मिठाईयां बांटी।
ये रहे उपस्थ्ति
इस दौरान जोबट पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, जोबट विधायिका सुलोचना रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष वकिल सिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, अल्पसंख्यक महामंत्री ईश्हाक मंत्री सहित जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं जनसमूह का भाजपा कार्यालय पर बधाई देने के लिये सैलाब उमड़ा।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।