*मेहगांव में सेवा भारती ने कांवड़ियों के धोए पैर, कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत*
मेहगांव में सेवा भारती प्रकल्प के द्वारा सैंकड़ो किलोमीटर दूर से पैदल गंगा जल भरकर लाये काबड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई तथा गर्म पानी से उनके पैर पखारकर उन्हे कपड़े द्वारा साफ करके उनके पैरो पर दर्द निवारक स्प्रे कर उनका स्वागत किया। वहीं सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने काबाडियों जो थक हारकर दर्द से बेहाल भोलेनाथ की सेवा में अपना अनथक योगदान देने के लिए तत्पर है उनकी सेवा को ईश्वरी कार्य समझ कर उनकी हर तरह की मदद करने के लिए व्याकुल दिखे और भोलेनाथ से यही प्रार्थना की।कि हे प्रभु जो भक्त आपकी सेवा में लगे है इनको शक्ति और भक्ति प्रदान करे ।यह अपने गनतव्य स्थान पर सकुशल पहुँच सके और हर-हर गंगे तथा भोलेनाथ जयकारे लगाते हुए गंगा स्नान कराएं। इस दौरान सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास