ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी


मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी इंदौर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब लोगो को पता चला कि सैंकड़ो की संख्या में गोधन मृत अवस्था मे मिला। इसके बाद मचे हड़कंप का पता चलते ही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने तुरंत मामले में जांच के आदेश दिए है।
दरअसल पूरा मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के पेडमी गांव का है। जहां स्थित आहिल्या माता गौशाला जीव दया मण्डल ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला में इंदौर के कुछ लोग बुधवार को दर्शन के लिए गए लेकिन वहां कुछ ही गाये मिली। जिसके बाद कुछ लोग गौशाला के आगे तालाब के पास गए जहां सैंकड़ो गाय मृत अवस्था में और उनके अवशेष कंकाल दिखाई दिए वही बड़ी संख्या में गाये व अवशेषो को कुत्तों द्वारा नोचकर खाया जा रहा था। इसके बाद लोगो ने पुलिस और संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग में शिकायत की। वही खुड़ैल पुलिस को लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने गौशाला के केयर टेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया। वही इस मामले में लखन नामक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया गया। हेडक्वाटर एसीपी अजय वाजपेयी ने बताया कि घटना स्थल पर गायों के गले मे लगने वाली घण्टी के 21 टेक मिले है वही गायों को पोस्टमार्टम के लिए वेटनरी कॉलेज भेजा जा चुका है और पीएम के बाद पूरे मामले की असली वजह पता चल पाएगी।
– इधर, इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने गौशाला प्रबंधन पर सवाल उठाए है। वही पेडमी की गौशाला में गायों की मौत की घटना प्रकाश में आने पर कलेक्टर मनीष सिंह ने एसडीएम प्रतुल चंद्र सिन्हा को जाँच के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में कई ओर जिम्मेदारों के नाम आ सकते है और जांच होने के बाद बड़ी कार्रवाई संभावित मानी जा रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है