Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कच्ची हाथ भट्टी शराब कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए डबरा आबकारी विभाग की कच्ची हाथ भट्टी शराब कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

डबरा में आज दिनांक 13-01-2021 को जिला ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एवं आमीन खान आबकारी उपनिरीक्षक डबरा के नेतृत्व में एवं कंट्रोल रूम के प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौर के सहयोग से ग्राम चक बझेरा कंजरो के डेरे पर, ग्राम मकोड़ा एवं ग्राम खेड़ी डाबरिया एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पर कार्रवाई की गई जिसमें लगभग 95 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई एवं 1500 किलो गुड लहान जप्त किया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत 125000 रुपए आंकी गई है मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 2 अज्ञात प्रकरण कायम किए गए एवं नंदू कोरी,विष्णु कुशवाह,सरनाम परिहार, पूजा कंजर कुल 4 आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट 1915 की धारा 34 (1) के तहत 4 ज्ञात प्रकरण कायम किया गया 1 आरोपी आबकारी बल को देखकर मौके से फरार हो गया इस कार्रवाई में अशोक जाटव, रणवीर ,रवि बघेल, राजेंद्र जोनवाल, रोशन लाल नीबोरिया, भरत सिंह आबकारीआरक्षक एवं 14 वी बटालियन डबरा के एस ए एफ के जवानों में बलवीर सिंह, कृष्णकांत दुबे ,अनुज कुमार, अंकित कुमार आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही है।