Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर पालिका डबरा द्वारा कराए जा रहे स्वच्छता के प्रचार प्रसार के कार्य में धांधली का मामला सामने आया है जहां ठेकेदार 20 का 21 कर अपनी भुगतान राशि बढ़ाने में लगा हुआ है और नगर पालिका के अधिकारी इस सबसे बेखबर है।

डबरा नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार में भ्रष्टाचार की आशंका नजर आ रही है नगर पालिका द्वारा ठेकेदार से दीवारों पर लिखाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता स्लोगन में ठेकेदार द्वारा जो स्लोगन 2020 में लिखे गए थे उन्हीं पर ओवरराइटिंग कर उन्हें 2021 लिखा जा रहा है जब कि अधिकारियों का कहना है मामला उन के संज्ञान में नही है यदि इस तरहां का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है तो उस के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी..
वहीं पर डबरा नगर पालिका सीएमओ प्रदीप भदोरिया से जब इस मामले पर संज्ञान लिया गया तो उनका कहना है कि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर स्वच्छता जागरूकता के लिए कार्य कराए जाते हैं जिसका ठेका अभी हाल ही में एक एजेंसी को दिया गया है जो नगर की दीवारों पर स्वच्छता स्लोगन लिखने का कार्य कर रही है कुछ स्लोगन जो रिपीट होने हैं उन्हें रिपीट करने के लिए कहा गया है कुछ नए स्लोगन है उन्हें नया लिखना है लेकिन जो स्लोगन रिपीट होने हैं उन्हें दोबारा से रंगाई पुताई करके ही रिपीट करना है यदि ठेकेदार इस तरीके का कार्य कर रहा है तो उसके बिल भुगतान नगर पालिका द्वारा रोके जाएंगे और संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी।