Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिक्की चोहान रिपोर्टर

अमेरिकन से असाध्य रोगों से घिरे दंपती आये डाॅ. टाटा की शरण में दो दशकों से असाध्य रोग से ग्रसित हैं दंपत्ति
करोड़ों रू. खर्च करने के बाद भी राहत नहीं अमेरिका के लिये शर्म, भारत के लिये गर्व की बात छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव:- श्रीलंका के बाद अब अमेरिका में निवासरत् दंपत्ति अपने-अपने असाध्य रोगों का उपचार कराने आयुर्वेदाचार्य गुरूजी डा. प्रकाश टाटा की शरण में आये हैं,जो पिछलें दो दशकों से अपने-अपने असाध्य रोगों से ग्रसित हैं। ऐसा नहीं कि उन्होने अमेरिका में उपचार नहीं कराया, उन्होनें इस दौरान पर्याप्त उपचार कराया एवं करोड़ो रूपया खर्च भी किये किन्तु उन्हें राहत नहीं मिली। जैसे ही जानकारी लगी अमेरिका से भारत आ गये और टाटा की शरण में पहुंच गये जहाॅं उनका उपचार भी शुरू हो गया। इसमे एक बात है जो सामने आयी कि जहाॅं अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के लिये ये बात शर्म की है, वही यह भारत देश के के लिये गर्व की बात है, जिसे भारत सरकार को समझना चाहियें। ज्ञात रहे कि आयुर्वेदाचार्य गुरूजी डा. टाटा आयुर्वेद जड़ी बूटी पद्धति से देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोगो का उपचार करते है, जिसमे उन्हें सफलता भी शत-प्रतिशत मिलती हैं लोग स्वस्थ हो एक बार फिर नया जीवन मान परिवार में सुखी पूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं, ऐसे लोगो की संख्या देश से लेकर विदेशों तक हजारों की होगी। जयसूर्या है प्रत्यक्ष उदाहरण – वैसे तो डाॅं. टाटा उपचार करने को लेकर भारत देश सहित विदेशों के 60-70 देशों की यात्रा कर चुके है जिसमें उन्हें श्रीलंका देश के प्रसिद्धी मिली क्योंकि वहाॅं निवासरत् पूर्व क्रिकेटर सनत् जयसूर्या के पैरों आयी तकलीफ के चलते जब वैशाखी का सहारा ले लिये तो श्रीलंका, आस्ट्रेलिया मेलबोर्न सहित अन्य पांच देशो में करोड़ों रू. खर्च कर उपचार कराया किन्तु राहत नहीं मिली। फिर भारत के पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन की सलाह पर डाॅं. टाटा से मिले जहाॅं उपचार कराया एवं स्वस्थ हो गये और पुनः जिम करने के साथ क्रिकेट खेलने लगे। अब अमेरिका दंपत्ति आये है शरण में – श्रीलंका के बाद अमेरिका में निवासरत् जयकुमार अपनी पत्नी श्रीमति मिलिंदा बी के साथ उपचार कराने डाॅं. टाटा की शरण में आये है जो अपने …….. असाध्य रोग से पिछलें 20 वर्षाे से ग्रसित हैं। इस दौरान करोड़ो रू. खर्च कर उपचार करा चुके किन्तु राहत नहीं मिली। अब इनका उपचार डाॅं. आटा कर रहे है, जो आगे 2-3 माह में पूर्णतः स्वथ हो जायेंगे यदि ऐसा हुआ तो शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका के लिये शर्म एवं भारत के लिये गर्व की बात हैं। केन्द्र प्रदेश से मिलनी चाहिये सुरक्षा – वर्तमान समय में डाॅं. टाटा अपने टेलेंट हुनर से न सिर्फ लोगो को जीवनदान दे रहे है एवं उनके असाध्य रोग से मुक्ति प्रदाय कर एक सुखमय जीवन व्यतीत करने का मौका दिया है जो बहुत बड़ी बात हैं। ऐसा करने पर इनसे जलन दुश्मनी रखने वालों की संख्या भी बढ़ रही है आगे लंबे समय तक डाॅं. टाटा यह कार्य करते रहे भोपाल गांधी नगर पवन धाकड़ एवं जीवन सिंह इन्हे सुरक्षा मिले। पिछलें दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भी दिया हैं।