Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कॉमेडियन से आम आदमी पार्टी के नेता बने भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में धुरी  निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है। गौरतलब है कि उन्हें ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। वही, रुझानों के हिसाब से राज्य में सबसे आगे बनी हुई है। इसकी मतलब है कि भगवंत मान राज्य के अगले सीएम बन सकते हैं। 

इस बीच, पंजाब में समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। एग्जिट पोल और रुझानों में पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। ऐसे में, मान भी आशीर्वाद लेने के लिए गुरसागर मस्तुआना साहिब पहुंचे थे। वही, कार्यकर्ताओं ने मान के पंजाब के सीएम बनने से पहले ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है और जीत की मिठाई बनवा रहे हैं। साथ ही, ढोल और नगाड़ों के साथ भी जश्न मनाया जा रहा है।

धुरी निर्वाचन क्षेत्र का इतिहास

पंजाब में का सीएम चेहरा घोषित मान धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं, जो उनके गृह क्षेत्र संगरूर के अंतर्गत आता है। उन्हें कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी के खिलाफ खड़ा किया गया है जो धुरी के रहने वाले हैं और मान को ‘बाहरी’ बुलाते रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दलवीर सिंह गोल्डी ने 2017 के राज्य चुनावों में के जसवीर सिंह जस्सी सेखों को 2811 मतों के अंतर से हराया था।

वही ताजा रुझानों के मुताबिक, भगवंत मान इतिहास रचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 65858 मतों के साथ धूरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है और उनके पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं भी काफी ज्यादा हैं।