Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भोपाल दिनांक 10.03.2022 – वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमान अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्रीमान शिवपाल सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा थाना टी.टी नगर की सनसनीखेज़ लूट के दो आरोपियो को लूट के नगदी एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

दिनांक 05/03/22को फरियादी श्रीमती निर्मला आरक पिती सुन्दर लाल आरक उम्र 54 साल निवासी जी 10/07 न्यू नर्मदा भवन कालोनी तुलसी नगर टी.टी.नगर  भोपाल का थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनाँक 5/3/22 को मे दोपहर करीबन तीन बजे की बात है मै अपने पति सुन्दर लाल के साथ अपनी एक्टीवा से पी एन टी चौराहे से अपने घर जा रही थी की गीतांजली चौराहे पर पहुची की तभी हमारे पीछे से दो लड़के मोटर सायकल से आये मोटर सायकल मे पीछे बैठा लडका सिर पर नारगी पीले रंग का गमछा बधे था जिन से कुछ लोहे की राड से मेरे हाथ मे चोट पहुचा कर मेरे हाथ मे रखा काले रंग का बैग लूट कर भाग गये उन की मोटर सायकल पर नम्बर नही थे मेरे बैग मे लगभग 14000-15000/-रुपये रके थे ।

रिपोर्ट पर थाना टी टी नगर भोपाल मे अपराध क्र 138/22 धारा 394,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे  लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुये थाना क्राइम ब्रांच एव वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश से एक विशेष टीम का गठन किया गया ।

दिनांक 10.03.2022 को थाना क्राइम ब्रांच की टीम को संपत्ति संबंधी अपराध की तलाश पतारसी हेतु लगातार श्रम करते हुए, इलाका भ्रमण के दौरान कई आरोपियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई । कई पूर्व आरोपियों के फ़ोटो दिखाए गये। फरियादी महिला द्वारा घटना के संबंध में बताये गये हुलिये के अनुसार आये संदेहियो का हुलिया बताया तो एक मुखबिर ने बताया कि इसी हुलिया के दो लड़के मोटर साईकिल पल्सर 220 काली- लाल रंग की लिये उक्त हुलिया के रतन कालोनी के ग्राउंड के पास खड़े है । क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पुहची दोनो लड़को को घेराबंदी कर पकड़ा जिनका नाम पता पूछा तो अपना नाम राजा बंसकार पिता आत्माराम  बंसकार निवासी म.न. रतन कालोनी छिन्द बाबा के मंदिर के पास भोपाल तथा दूसरे का नाम अभिषेक  उर्फ विक्की धानक पिता सदाराम धानक उम्र 19 साल निवासी म.न.06 रतन कालोनी करौद भोपाल  । जिनसे घटना के संबंध मे बारीकी से पूछताछ कियातो पुलिस को गुमराह किया परंतु तकनीकी पूछता में दोनो ने घटना करना स्वीकार किया ।

तरीका वारदात- आरोपीगणो ने पूछताछ पर बताया कि वह पहले लूट के लिये  बैंक से निकलने वाले  लोगो को टारगेट  कर उस व्यक्ति की रेकी करते है इसके पश्चात टारगेट किये गये व्यक्ति का मोटर साइकिल से पीछा करते हुये सुनसान इलाका देखकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते है । विशेष रुप से आरोपीगण व्यापारी वर्ग एंव महिलाओ टारगेट करते है ।