Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*गोरमी थाना पुलिस की बडी कार्यवाही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया चोरी की 33 मोटरसायकिलो का खुलासा*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मिण्ड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान को बार बार जिले में मोटर सायकिल चोरी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी तथा कई लोग जिले में चोरी की मोटर सायकिलों से बारदात घटित करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संज्ञान में गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को बार बार निर्देशित किया कि जिले में मोटर सायकिल चोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही को मुखबिर तंत्र मजबूत करें। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना संकलन की।तथा मीटिंग के दौरान जिले के समस्त आसूचना संकलन में लगे कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में गोरमी पुलिस को दिनांक 11/03/22 को शाम को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई किमुबीन पुत्र मुनत्याज अली नि. कुरसेना जसवंत नगर हाल हसमत नगर जिला फिरोजाबाद यू.पी. उ.प्र. का, इटावा, फिरोजाबाद, सिकोहाबाद, जिला मिण्डआदि क्षेत्रों से मोटर साईकिल चोरी करके ला रहा है तथा खेरिया मानहड का रहने वाला शैलू उर्फ सुरेन्द्र पिता बाबूसिंह भदौरिया को दे रहा है, तथा भारी मात्रा में चोरी की मोटर साईकिल शैलू के घर में एंव आस-पास खेतो में रखी हुई है आज मुवीन खान, शैलू भदौरिया खेरिया मानहड मे शैलू के मकान पर बैठे है। तथा एक मोटर साइकिल की सौदा विक्री करने की बात शिवम शुक्ला नि. ग्वालियर रोड मेहगाँव से हुई है शिवम शुक्ला मोटर साईकिल लेकर जाने वाला है। मुखबिर सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड को अवगत कराया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। तत्काल पुलिस बल के साथखेरिया मोड़ पर पहुंचे तो मुखबिर द्वारा पुनः सूचना मिली कि शिवम शुक्ला एक चोरी की मोटर साईकिल हीरो काले रंग की ग्राम खेरिया मानहड से लेकर मेहगाँव तरफ निकला है खेरिया मोड़ पर चैकिंग लगायीचेकिंग के दौरान कुछ देर बाद एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये की गाड़ी लेकर निकला, जिसे रोका तो मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगा, जिसे फोर्स के द्वारा घेरकर पकड़ा गया, एंव नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवम पुत्र वीरेन्द्र शुक्ला उम्र 19 साल नि, खेरिया तोर हाल ग्वालियर रोड मेहगाँव का होना बताया। शिवम शुक्ला ने बताया कि उक्त चोरी की मोटर साईकिल 7000रूप में शैलू भदौरिया एवं मुवीन खान से ग्राम खेरिया मानहड से लेकर आ रहा हूँ। उक्त मोटर साईकिल हीरो एचएफ डीलेक्स बिना नंबर प्लेट की जिसका चॅसिस नं. MBLHA11ALE4J1276 ऍव इंजन नं. HA11EJ4/11727 को विधिवत जस कियाबाद ग्राम खेरिया मानहड में शैलू उर्फ सुरेन्द्र भदौरिया के घर पहुचाँ, दो व्यक्ति बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा एंव पता पूछा तो उन्होने अपना नाम शैलू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र बाबूसिंह भदौरिया उम्र 30 साल नि खेरिया मानहड मुबीन पुत्र मुनल्याज अली उम्र 35 साल नि. कुरसेना जसवंत नगर हाल हसमत नगर फिरोजाबाद बताया। पूछताछ की तो मुवीन खान उर्फ छोटे के द्वारा बताया कि मोटर साईकिल को उ0प्र0 के फिरोजाबाद, इटावा, शिकोहाबाद आदि एवं गोरमी मिण्ड आदि क्षेत्र से चोरी करके इकठ्ठी की है तथा सुरेन्द्र उर्फ शैलू भदौरिया नि० मानहड के यहाँ बिक्री करने हेतु रखी थी। उक्त मोटर साईकिलो को हम लोग ग्राहकों से कहते थे कि ये गाड़ी फाईनेस की खिची हुई है। इसी का हवाला देकर बिक्री करते थे। करीब 3-4 वर्षों से मै मोटर साईकिल चोरी कर रहा हूँ तथा भिण्ड में कई लोगों को पूर्व में विक्री की है। अभी कुल 33 मोटर साईकिल चोरी की हमारे पास शैलू के घर में व खेत पर रखी है। आरोपीगणों के कब्जे से कुल 33 मोटर साईकिल कीमती करीबन 20 लाख रू० की जस की गई है। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना गोरमी में अपOक्र0 55/22 धारा 379,414 भादवि० का प्रकरण कायम किया गया है। आरोपीगणो को आज पुलिस रिमाण्ड लेकर जिले में चोरी हुई मोटर साईकिलो के संबंध में पूछताछ की जावेगी। आरोपीगणो से और कई चोरी की मो०सा० मिलने की सम्भावना है।

*सराहनीय भूमिका* निरी० सुरेश शर्मा, उनि० सुनील सिकरवार, उनि० वैभव तोमर, सउनि० दीपक तोमर, सउनि एल० के० गुबरैले प्रआर0 1007 कौशलेन्द्र सिंह, प्रआर0 1076 जितेन्द्र सिंह, प्रआर0 295 मनीष सिंह, प्रसारण 1070 रामौतार सिंह, आर0 1127 राजेश, आर 319 सौरभ शर्मा, आरO 1126 रविन्द्र आर0 964 पृथ्वीराज सिंह, आर० 933 सुनील सिंह, आर0 575 होम सिंह, आरण 851 विजय यादव, आर0 293 शेर सिंह, आर0 905 योगेन्द्र सिंह, आर०चा 1098 अमृत सिंह।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754