नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 को
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री अक्षय कुमार द्विवेदी प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय भिंड के मार्गदर्शन में एवम श्री अशोक गुप्ता जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश कि द्वारा न्यायिक तहसील मेहगांव में भी 12 मार्च 2022 को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10 30 बजे किया गया ।
उक्त नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ माननीय श्री अशोक गुप्ता जिला न्यायाधीश द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसी क्रम में श्री राकेश कुशवाह जे एम एफ सी मेहगांव सुश्री कल्पना कोतवाल जे एम एफ सी मेहगांव सुश्री दीक्षा अग्रवाल जेएमएफसी मेहगांव श्री मुकेश कोरी एवम अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्री ओमप्रकाश सेंथिया श्री सुरेश चंद शर्मा अधिवक्ता श्री रामनिवास भदौरिया अधिवक्ता श्री दिलीप चौधरी सह सचिव श्री अजमेर सिंह नरवरिया श्री देवेश शुक्ला श्री पंकज सेतिया अधिवक्ता अन्य समस्त सम्माननीय अधिवक्तागण एवम समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।
उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से मेहगांव में गठित खंडपीठ क्रमांक 22,23,24,25,26 श्री अशोक कुमार गुप्ता अपर जिला न्यायाधीश मेहगांव , एवम न्यायाधीशगण श्री राकेश कुमार कुशवाह सुश्री कल्पना कोतवाल जे एम एफ सी मेहगांव, सुश्री दीक्षा अग्रवाल जेएमएफसी मेहगांव, श्री मुकेश कोरी जे एम एफ सी मेहगांव द्वारा जिसमें से 118 न्यायिक प्रकरण एवम प्रिलिटिगेशन प्रकरण 43 निराकृत किए गए। समस्त पक्षकारों को छायादार एवम फलदार पेड़ वितरित किए गए।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।