Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

पत्रकार की एकजुटता से राष्ट्र के हर वर्ग का कल्याण होगा सुनिश्चित-श्री शर्मा रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रतिभा सम्मान आयोजित सामाजिक सरोकार के दायित्व को निभाने का श्रेष्ठ कार्य किया-राजेंद्र सिंह लुनेरा प्रत्येक व्यक्ति स्वयं के साथ ही सबकी प्रगति हेतु करे प्रयास-श्री छाजेड़
पत्रकार लाएँअपनी लेखनी से रक्तदान हेतु जनजागृति-श्री गादिया श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित गर्व प्राइम अवार्ड २०२२ में हुआ कई पत्रकारों व प्रतिभाओं का सम्मान
रतलाम। पत्रकारों का इतना बड़ा वृहद आयोजन देखकर मैं अभिभूत हूँ। ये केवल आयोजन का वृहद स्वरूप नहीं अपितु पत्रकार एकता का प्रमाण है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के प्रतिनिधि पत्रकार यदि एकजुट रहेंगे तो समाज, शहर, प्रदेश और राष्ट्र के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित है। वर्तमान दौर में सबसे अधिक जरूरत अगर किसी बात की है तो वह है जागरूकता की, अगर समाज का हर वर्ग अपने अधिकारों व कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक रहेगा तो उसकी उन्नति होना सुनिश्चित है। मीडिया जागरूकता के तत्व को बीज को बोने से लगाकर सींचने तक संपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज वैश्विक मंच पर हमारे देश ने जो मुकाम हासिल किया है उसमें मीडिया की सकारात्मकता अहम रही है। मैं इस मंच के माध्यम से यही संदेश देना चाहूँगा कि आम व्यक्ति भी पत्रकारों की ही तरह जागरूक व सजग रहकर स्वयं प्रगतिशील बने व राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बने।
उक्त बात श्रमजीवी पत्रकार द्वारा रतलाम प्रेस क्लब भवन में आयोजित गर्व प्राइम अवार्ड्स २०२२ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा के रतलाम जिला प्रभारी श्री श्यामसुन्दर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त करने में भी मीडिया व पत्रकारों की अहम भूमिका रही है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान प्रोत्साहित कर प्रगति के नए सोपान प्राप्त करने तथा अन्यों को भी अपनी प्रतिभा को निखारकर सफल होने हेतु प्रेरित करता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने प्रतिभा सम्मान आयोजित सामाजिक सरोकार के दायित्व को निभाने का श्रेष्ठ कार्य किया है जो सराहनीय है।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपेश ओझा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हितों में की गई हमारी कई मांगे मध्य प्रदेश सरकार ने मानी है। संगठन प्रति पल पत्रकारों की एकजुटता व पत्रकारो के हितो में कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष, लखन गहलोत, विशेष अतिथि कांतिलाल छाजेड़ अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, रतलाम, श्री महेंद्र गादिया रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने किया। इस अवसर पर पत्रकार श्री योगेश बैरागी (एनटीवी टाइम्स न्यूज), पत्रकार श्री धरमचन्द दय्या (दैनिक भास्कर), श्री रमेशचन्द्र धबाई (नईदुनिया), श्री निलेश जैन (दैनिक भास्कर), डॉ. गोपालसिंह ठाकुर (राज एक्सप्रेस), श्री विकास पाटीदार (कृषि जगत), श्री लाखन चौधरी (पत्रिका), श्री बंटूसिंह चौहान (ग्लोबल इण्डिया टीवी), श्री विकास क्षोत्रिय (हैलो हिन्दुस्तान), श्री लक्ष्मीनारायण मारू (राजधानी तक), श्री नित्येन्द्र आचार्य (योग एक्सपर्ट), श्री लोकेन्द्रसिंह सौलंकी (दैनिक दोपहर), श्री शंकरलाल मारू (नईदुनिया), श्री पंकज शर्मा (पत्रकार), श्री विशाल जैन (दैनिक ६ पीएम), श्री अशोक नायमा (दैनिक भास्कर), रूफीना होडजेस (जनवकालत न्यूज), श्री राम शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), श्री शंकर ककनानी (जनमत न्यूज), श्री विशाल कुमार वर्मा (पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी, योग गुरू, प्रकृति पर्यावरण संरक्षक), श्री प्रदीप कुमार घडिय़ा (अधिमान्य पत्रकार), श्री प्रभुलाल कीर (कीर संस्कृति, संध्या दैनिक न्यूज टुडे, आर. के. न्यूज), श्री जितेन्द्र वरोला (सिंघम टाइम्स), श्री दिनेश राठौर (आज तक २४), श्री जितेन्द्र सोनगरा (तेज एक्सप्रेस), श्री अशोक कुमार दीक्षित (न्यूज इण्डियन एक्सप्रेस), श्री कैलाश मिस्त्री (स्वतंत्र पत्रकार), श्री दिनेश जांगलवा (वरिष्ठ पत्रकार), श्री सुनील चौपड़ा (हरिभूमि), श्री जावेद पटेल (एमपी न्यूज टीवी), श्री भावेश डोसी (कार्यकारी अध्यक्ष: रतलाम सराफा एसोसिएशन)। कविगणों प्रमिला किरण (कवियत्री), श्री प्रवीण अत्रे (हास्य कवि), श्री निसार पठान (ओज एवं हास्य कवि), श्री राजेश अजनबी (श्रृंगार व गीत गजल), श्री अब्दुल सलाम खोकर (कवि, शायर, गीतकार, मंच संचालक), श्री चंचल चौहान (हास्य, ओज श्रृंगार)। प्रदेश संगठन सचिव श्री अशोक नायमा (दैनिक भास्कर), प्रदेश संगठन मीडिया प्रभारी एवं भोपाल संभाग प्रभारी पण्डित नंदन शर्मा, श्री प्रवीण कुमारसिंह सौलंकी (संभागीय सचिव), धार जिलाध्यक्ष श्री सिराजुद्दीन मंसूरी, श्री आरिफ शेख (कार्यकारिणी सदस्य) आदि पत्रकारों, समाजसेवियों सहित समाज के कई क्षेत्रों में सराहनीय कार्य हेतु कई प्रतिभाओं का गर्व प्राइम अवार्ड शील्ड, मेडल व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्र म का संचालन कवि एवं शायर श्री अब्दुल सलाम खोकर रतलामी ने करते हुए कहा कि हम प्यार मोहब्बत से बात करनेवाले कवि हैं और दुनिया मे इसी चीज़ की कमी है। ”दिल से दिलदार अलग करके नही चल सकते, प्यार से प्यार अलग करके नही चल सकते।
सारी दुनिया को मोहब्बत से देखो अपना संसार अलग करके नही चल सकते।ÓÓ
जीवन मे ये महती आवश्यकता है कि हम प्रेम को जागृत करते रहें प्रेम में एक प्रवाह की ज़रूरत है, एक चंचल प्रवाह की ज़रूरत है और जब प्रेम में सरलता, चंचलता के साथ समाहित हो जाती है तो निश्चित रूप से उन शब्दों से कविता का जन्म होता है। कविता चाहे चार पंक्तियों मे हों, कविता चाहे अधिक पंक्तियों में हों। उसकी अभिव्यक्ति की अनुभूतियाँअगर आप तक पहुंचती हैं आपके दिल पर जऱा सी दस्तक हो तो कवि को दाद देने का प्रयत्न करें, तालियां बजाने का प्रयत्न करें। अभी राजेश भी बता रहे थे कि एक बच्चे वाली बात मुझे याद आयी है। हमारे रेड्डीजी ने एक शेर लिखा कि मेरे दिल के किसी कोने में एक मासूम सा बच्चा है। बड़ों की देख मजबूरियां बड़ा होने से डरता है।
निसार पठान (्रम्भापुरी-मेघनगर) ने अपने काव्यपाठ में कहा कि ”मुझे मेरे हिस्से का बस प्यार दे देना, जो बनता है ये मेरा अधिकार दे देना। इस धरा पे मुझको अंतिम संस्कार दे देना, बस कफन तिरंगे का सुन ले मेरे यार दे देना।ÓÓ
कार्यक्रम में कवियत्री, गीतकार सुश्री प्रमीला किरण (इटारसी), सुमधुर श्रंगार व गीत, गज़़ल कवि श्री राजेश अजनबी-सोयतकलां शाजापुर, हास्य कवि श्री प्रवीण अत्रे (खरगोन), हास्य ओज एवं श्रंगार रस के कवि श्री चंचल चौहान रतलाम ने भी सराहनीय प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मिश्रीलाल सोलंकी सहित कई जिलों के पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सफल आयोजन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक जैन ने आयोजन में पधारे अतिथियों, कवियों संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए सभी का हृदय से आभार माना।