Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में गहोई वैश्य महिला मंडल ने महिलाओं का महत्व बताते हुए अपने अपने सुविचार प्रकट किए, गहोई वैश्य समाज में महती भूमिका का निर्वाह करने वाली महिलाओं का महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया!
डबरा:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर गहोई वैश्य महिला मंडल द्वारा समाज में महती भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं का महिला मंडल ने सम्मान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

गहोई वैश्य महिला मंडल डबरा के तत्वाधान में रामलला मंदिर कृष्णपुरा डबरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती बंदना एवं प्रतिमा पर अध्यक्ष ममता कुचिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्प हार पहना कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गहोई वैश्य महिला मंडल द्वारा मुख्य अतिथि एंव मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिव कली देवी सहित सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया।
वहीं पर श्री गहोई वैश्य महिला मंडल ने नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष संगीता डेंगरे बनाए जाने पर उनका पुष्पा हारो से सम्मान किया साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, साथ ही इस मौके पर बेटियों के सम्मान में भी महिला मंडल पीछे नहीं रहा श्री गहोई वैश्य महिला मंडल की अध्यक्षा ममता कुचिया द्वारा कु. तनवी पुत्री गौरव गुप्ता द्वारा मैथिलीशरण गुप्त की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाए जाने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया है, साथ ही उन्होंने कहा है की मैथिलीशरण गुप्त राष्ट्रकवि माने जाते हैं जिन्होंने हमेशा समाज सुधारक और नारी के सम्मान में कविताएं लिखी है, ममता कुचिया ने मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं वर्णन करते हुए कहां है *”एक नहीं दो दो मात्राएँ नर से भारी नारी।।”* अर्थात हमेशा नारी पुरुषों से भी आगे मानी जाती हैं और वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा चुकी हैं। इसी अवसर पर मुस्कान पुत्री स्वर्गीय हरिमोहन मोदी द्वारा समाज का नाम रोशन किया है मुस्कान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपने पैरों पर खड़े होकर नौकरी में बड़ा मुकाम हासिल किया है वह बड़े पैकेज पर बेंगलुरु में निजी कंपनी में काम कर रही है उनका भी गहोई वैश्य महिला मंडल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया है।
कार्यक्रम का संचालन वैश्य महिला मंडल की मंत्री आरती पिपरसेनिया द्वारा किया गया। वहीं पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रही संगीता डेंगरे ने महिलाओं की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से करते हुए कहा है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अग्रणी है।
श्री गहोई वैश्य महिला मंडल की अध्यक्ष ममता कुचिया ने कहा है कि महिलाएं संपूर्ण समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं वह जल थल और नव में अपनी भूमिका निभा रही है आज महिलाएं सुरक्षा के मामले में भी हर क्षेत्र में आगे हैं और महिलाएं को हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुशीला वरैया ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट किया है।