Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी होली एवं रंग पंचमी त्यौहार परम्परागत एवं शांतिपूर्ण मनाने के संबंध में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

मंगलवार को कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 18 मार्च को धुलेंडी एवं शब-ए बारात का त्यौहार मनाया जायेगा। सभी लोग अपने अपने त्यौहार अपने अपने स्तर पर मनाएं। इसके बाद 22 मार्च को रंग पंचमी का त्यौहार, 2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा तथा चैतीचंड, इसके बाद से नवदुर्गा व मोहरर्म का त्यौहार प्रारंभ हो जायेगा। सभी लोग अपने अपने त्यौहार भाईचारे, सौहार्द एवं परम्परागत रूप से शांति पूर्वक मनाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जहां रोड ठीक नहीं है वहां की मरम्मत तत्काल करायें। बिजली विभाग को निर्देश दिए कि अपने विभाग की 4-5 टीमें पुलिस कन्ट्रोल रूम में बिठायें, जिससे कहीं भी बिजली की परेशानी होने पर तत्काल ठीक किया जा सके। इसके अलावा आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए कि समय पर सफाई, फायर ब्रिगेड वाहन भी पुलिस कन्ट्रोल रूम में खड़ा करें, जिससे जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जा सके। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दो दिवस के लिए ट्राफिक व्यवस्था बदलने के लिए कहा, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा कहा गया कि सभी लोग दूसरों पर ध्यान न देते हुए अपने त्यौहारों पर ध्यान दें, सभी जगह पुलिस की व्यवस्था रहेगी। यह शहर हम सब का है और त्यौहार भी हम सब के है, इसलिए शांति पूर्वक त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहार पर किसी प्रकार की अफवाहें न फैलाएं, यदि आपके संज्ञान में कुछ आता है तो तत्काल उसकी सूचना दें, कार्यवाही की जायेगी। बैठक के पूर्व शांति समिति के सदस्यों द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा सभी ने अपना परिचय दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, एसडीएम श्री अरविंद चौहान, सीएसपी श्री ललित गठरे, शहर काजी एवं शांति समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।।