Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्यप्रदेश के इस जिले में आया भूकंप

सिंगरौली । मध्यप्रदेश की उर्जाधानी के नाम से मशहूर जिलें में अचानक से जिले में धरती कांप उठी । जिस क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए वहाँ के लोगों का कहना था कि हमे मालूम ही नही चला क्योंकि आये दिन यहाँ पर ब्लास्टिंग होती रहती है । जिसके कारण हम समझ ही नही पाये । वही मौसम विभाग ने 15 किलोमीटर की गहराई में 3.1 तीव्रता का कंपन दर्ज किया है । मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गहराई 10 किलोमीटर कम होती तो भूकंप आने की जानकारी आम लोगों को हो जाती । भूकंप का केंद्र चितरंगी व माड़ा के मध्य बताया गया है । भूकंप के कारण 6 सेकंड तक धरती में कंपन दर्ज हुआ । जिला प्रशासन ने भी भूकंप आने की बात दर्ज की है और अधिकारियों को क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया है । ब्लास्टिंग में आज से ज्यादा धरती हिलती है , इस कारण भी लोगों को पता नहीं चला । बताया कि 3.1 तीव्रता होने के कारण भूकंप का अहसास लोगों को नहीं हुआ , क्योंकि तीव्रता काफी कम थी । आम लोगों को भूकंप की तीव्रता का पता 6.5 के पार होने पर चलता है । इसी कारण लोगों को पता नहीं चल सका है । जबकि कुछ लोगों का कहना था कि उनको तो भूकंप का पता ही नहीं चला जबकि राजीव रंजन मीणा कलेक्टर सिंगरौली ने बताया कि जब भूकंप आया था तो हम लोग कार्यालय में मौजूद थे , बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ कि भूकंप आया है । हालांकि देर शाम मौसम विभाग ने जब जानकारी दी , तब जाकर पता लग सका कि जिले में भूकंप के झटके महसू किए गए हैं ।

ब्यूरो न्यूज़ 24×7 इंडिया